आग लगने से चार घर, एक गाय, एक बाछी, दो बकरी सहित लगभग तीन लाख से अधिक की संपत्ति जल कर राख।

Dr.I C Bhagat
0
आग लगने की खबर पर जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित को संतावना देते 


कोशी तक/ ग्वालपाड़ा मधेपुरा 


प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पंचायत वार्ड नंबर 9 निवासी शिवन साह, रुना देवी, संजीव कुमार एवम रौशन कुमार के घर शनिवार की रात लगभग दो बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज़ थी कि आग बुझाने पहुंचे ग्रामीणों का हिम्मत काम नहीं कर रहा था। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाबजूद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह के द्वारा अग्निशमन दस्ता को सुचना दी गई। सुचना पर पहुंचे दो दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़ा, वर्तन, फर्नीचर नकदी सहित एक गाय, एक बाछी, दो बकरी, एक पम्प सेट, जल कर राख हो गया। इस घटना में शिवन साह की अन्य सामानों के अलावे दो बकरी, रुना देवी के एक गाय एक बाछी लगभग साठ हजार रुपए कीमत की, एवं एक पम्प सेट, सहित लगभग तीन लाख रुपए की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पशु चिकित्सक घटनास्थल पर पहुंच कर मृत पशु की चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की।  वही राजस्व कर्मचारी विजय कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। इस बाबत सीओ देव कृष्ण कामत ने बताया कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर प्रावधान के मुताबिक सरकारी सहायता राशि दी जाएगी। तत्काल मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह के द्वारा सहायता दी गई। समिति प्रतिनिधि विदुर सिंह, बबन सिंह, सिंटू सिंह आदि के द्वारा  सहायता राशि दिलवाने की बात कही गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner