अचानक सड़क पर गिर कर अज्ञात युवक की हुई मौत
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर नगर पंचायत में दुर्गा चौक की ओर से एक लगभग 30 वर्ष का एक अज्ञात युवक आ रहा था। डाक बंगला के आगे वह अज्ञात युवक लड़खड़ा कर गिर गया। स्थानीय लोगों ने दौड़ कर उसे उठाने की कोशिश की लोगो ने समझा गश आ गया है। उसे पानी का छींटा भी दिया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। सिंहेश्वर पुलिस ने इसकी पहचान होने पर इसकी सुचना देने की अपील की
इसकी सूचना सिंहेश्वर पुलिस को दिया गया। सुचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष कपिल देव यादव और एसआई देवेंद्र प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर उसकी जानकारी लेने का प्रयास किया। लेकिन उस अज्ञात का पता नही चल सका है। अपर थानाध्यक्ष कपिल देव यादव ने भी लोगों को पहचान के बाद सुचित करने की अपील की है।
एक टिप्पणी भेजें