फंदे से लटकी मिली महिला का शव। पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार।

मृतका लुचिया देवी के मौत की जांच में जुटी गम्हरिया पुलिस 


कोशी तक/ गम्हरिया मधेपुरा 


मधेपुरा जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र के तरावे गांव में एक फुस के घर में फंदे से लटका एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। वही मृतका के मायके वालों ने पति और जेठानी पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान गम्हरिया थाना क्षेत्र के तरावे वार्ड नंबर 6 राम टोला निवासी मुकेश राम की 21 वर्षिय पत्नी लुचिका देवी के रूप में हुई।मृतका लुचिया देवी का फाइल फोटो 

अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा महंगा।

मृतका लुचिका देवी की चाची मंजू देवी ने बताया कि गम्हरिया थाना क्षेत्र के जीवछपुर वार्ड नंबर 3 निवासी मदन राम की बेटी लचिका की शादी तीन साल पहले तरावे वार्ड नंबर 6 निवासी फुसन राम के बेटे मुकेश राम के साथ हुई थी। उसे एक बेटी भी है। उन्होंने बताया कि मुकेश राम और उनकी भाभी का काफी दिनों से अवैध संबंध था। जिसका लुचिका देवी विरोध करती थी। मामला इतना बढा की इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुआ था। लेकिन मुकेश राम अपनी हरकत से बाज नहीं आया। इस कारण से लुचिका देवी अपने मायके जीवछपुर चली गई थी। दो दिन पहले मुकेश राम ससुराल जाकर आगे से गलती नहीं करने की बात कह कर लुचिका देवी को विदा कर अपने घर लाया। घर लाकर उसने अपनी भाभी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को घर में फंदे से लटका दिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतका का आरोपी पति गिरफ्तार

घटना की सूचना पर गम्हरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। गम्हरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतका के पिता ने थाना में आवेदन दिया है। महिला के पति मुकेश राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم