कोशी तक/ भर्राही मधेपुरा
मधेपुरा जिला में सोमवार की रात भर्राही थाना इलाके के यादव नगर एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मंगलवार की सुबह में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। मृतक की पहचान यादव नगर वार्ड नंबर 6 निवासी 75 वर्षिय रघुनी यादव के रूप में हुई है।
घर के बाहर मचान पर सिर में मारी गोली
परिजनों ने बताया कि रघुनी यादव सोमवार की रात खाना खाकर दरवाजे पर बने मचान पर सो रहे थे। देर रात अज्ञात अपराधियों ने सोए अवस्था में उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह में जब उनकी बहू दरवाजा पर झाडू लगा रही थी तो मचान से खून टपकते हुए देखा। इसके बाद उसने शोर मचाया। परिजन जब मचान पर सोए रघुनी यादव के ऊपर से कपड़ा को हटाया तो देखा कि उनके सिर में गोली लगी है। लोगों ने घटना की जानकारी भर्राही थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रघुनी यादव को दो बेटे और दो बेटी है। मृतक के परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
भर्राही थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि यादव नगर में एक वृद्ध के गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।
إرسال تعليق