मधेपुरा पुलिस की बड़ी सफलता पहली बार लगभग 50 लाख का अवैध गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।।

 

50 लाख के गांजा के साथ गिरफ्तार गांजा तस्करगिरफ्तार तस्कर अमित कुमार को विरासत में मिली गांजा तस्करी  


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


मधेपुरा के  पुरैनी में 57 किलो गाजा के साथ एक तस्कर को पुरैनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी में जप्त गांजे की अनुमानित कीमत 50 लाख आंकी जा रही है। इस बाबत एसपी संदीप सिंह ने बताया की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुरैनी थाना क्षेत्र के डुमरैल वार्ड नंबर 5 निवासी गाजा तस्कर अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार तस्कर के पिता भी लंबे समय से गांजा की तस्करी के कारोबार में शामिल थे।  गिरफ्तार तस्कर के पिता पर भी गांजा यानी मादक पदार्थ के तस्करी मामले में कई कांड दर्ज था। वहीं गांजा तस्कर अमीत कुमार पिता के गुजर जाने के  बाद तस्करी का कारोबार संभाल रखा था। एसपी श्री सिंह ने बताया की पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो गुप्त सूचना के आधार पर तत्काल उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया। जिस टीम में शामिल स्थानीय बीडीओ और थानाध्यक्ष को शामिल किया गया। छापामारी कर 57.5 किलो गांजा बरामद करते अधिकारी 

वहीं गठित स्पेशल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांजा तस्कर अमित कुमार को पुरैनी थाना क्षेत्र के डुमरैल वार्ड नंबर 5 से 57. 5  किलो ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बरहाल गांजा की कीमत के बारे में एसपी संदीप सिंह की माने तो प्रियोटी के आधार पर गांजा जैसे मादक पदार्थ का मूल्य बाजार  के उतार चढ़ाव पर निर्धारण होता है। बहरहाल बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 50 लाख आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि खासकर उदाकिशुनगंज अनुमंडल मे आई बाढ़ के मद्देनजर बाढ़ का फायदा उठा कर गांजा तस्कर अमित अपना कारोबार खुलेआम कर रहे थे। लेकिन जब पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई तो कार्रवाई हुई। जो मधेपुरा पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि यह तस्करी का तार अंतर जिला और अंतर राज्यो से जुड़ा है जिसका अनुसंधान चल रहा इसमें अन्य लोगों को भी बहुत जल्द गिरफ्तार किया जाएगा जिसके लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान भी चला रही है। छापामारी टीम में बीडीओ अमरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष राघव शरण, एसआई राकेश कुमार, पीएसआई कुंदन कुमार शामिल थे। 


Post a Comment

أحدث أقدم