50 हजार का ईनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

 50 हजार का ईनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार 


कोशी तक/ आलमनगर मधेपुरा 


15 अप्रैल को मधेपुरा जिला के रतवारा थानांतर्गत खापुर गांव के निवासी मुकेश सिंह उर्फ मुन्ना मुखिया की हत्या गोली मारकर करने  के आरोपी खापुर रतवारा निवासी साजो सिंह का 50 हजार इनामी पुत्र बेचन सिंह को  गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत डीएसपी अविनाश कुमार ने बताया की प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त की गिरफतार हेतु मेरे  नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें मधेपुरा पुलिस एवं एसटीएफ को शामिल किया गया। 10 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर रतवारा थाना कांड संख्या-166/24 के प्राथमिक अभियुक्त एवं क्षेत्रीय स्तर पर 50 हजार रूपये का ईनामी कुख्यात अपराधी बेचन सिंह को  रतवारा थाना क्षेत्र बड़गांव चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मधेपुरा एवं खगड़िया जिला के हत्या,अपहरण जैसी कई जघन्य कांड दर्ज है।

अपराधिक इतिहास

रतवारा थाना कांड संख्या 166/ 2024, दिनांक-16.04.2024, धारा-302/120 (बी) / भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट।

आलमनगर थाना कांड संख्या 25/ 11, दिनांक-14.04.2011, धारा-364/ भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट।

आलमनगर थाना कांड संख्या 102/ 22 दिनांक-102/22  दिनांक 29.04.2022, धारा- 147/148/149/341/379/427/506/ भादवि आर्म्स एक्ट। आलमनगर थाना कांड संख्या 190/ 19. दिनांक 16. 07. 2019 धारा 27 और बेलदौर खगड़िया थाना कांड संख्या 26/ 18. दिनांक 17. 02. 2018, धारा-302/ 307/ 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट।

कन्हैया महाराज की रिपोर्ट 

Post a Comment

أحدث أقدم