तरहा मोड़ के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया 50 हजार। चली गोली।

 घटनास्थल पर घटना की जानकारी लेती पुलिस पीड़ित बैरवन्ना निवासी महेश चौधरी 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के तरहा मोड़ नहर के पास बिजली का समान बेच रहे एक सेल्स मैन से हथियार के बल पर लगभग 50 हजार रूपया लूट लिया। बाईक रोकने में देरी होने पर गोली चला दिया। जो बाईक में लगी और इस दौरान उसके मोबाइल को तोड़ दिया गया। जानकारी अनुसार बैहरी बैरबन्ना निवासी महेश चौधरी दुकान- दुकान बिजली के समान को पहुंचा कर बेचने का काम करता है। और अपनी जीविका चलाता है। शुक्रवार को वह सुपौल जिले के पिपरा की ओर से सामान बेचकर बेहरी घर की ओर आ रहा था।अपराधियों की गोली से पीड़ित की क्षतिग्रस्त बाईक 

 इस बीच नहर के पास पीछे से पीछा कर रहे दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने रुकने का इशारा किया। पीड़ित के रुकने के साथ ही चारों युवक ने हथियार के बल पर रूपया छीनने का प्रयास करने लगा जिसका पीड़ित ने विरोध किया। जिसके बाद सभी ने उसके साथ मारपीट करने के साथ ही गोली चला दिया। जो पीड़ित के बाइक पर लगी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल स्थल पर पहुंचकर आस- पास के लोगों से पूछताछ में जुट गई है। वही पीड़ित महेश  चौधरी ने बताया की हथियार चारों के हाथ में था। इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि जानकारी मिली है पुलिस को भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم