चार चक्का में लेजाकर गाड़ी में ही 4 गोली मार कर सड़क के किनारे फेंका शव। गाड़ी लेकर अपरधी फरार।

 

अपराधियों ने अहले सुबह गोली मार कर शव सड़क के किनारे फेंक। 


कोशी तक/ गम्हरिया मधेपुरा 


मधेपुरा जिला  के गम्हरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को अहले सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी  के अनुसार गम्हरिया थाना क्षेत्र के परवाहा गांव की है। मृतक की पहचान जोगबनी वार्ड-14 निवासी शशि शेखर कुमार के 21 वर्षिय पुत्र रौशन कुमार उर्फ हिटलर के रूप में हुई। मृतक की शिक्षिका है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक रौशन कुमार उर्फ हिटलर आपराधिक प्रवृत्ति का था। इस बाबत उसके फुफेरे भाई विकास कुमार ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह लगभग  4.30 बजे कुछ कार सवार बदमाश रौशन को घर से बाहर बुलाकर चार पहिया वाहन पर बैठा लिया। इसके बाद घर से करीब 4-5 किलोमीटर दूर लेजाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दिया। और लाश को परवाह वार्ड नंबर 2 में सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि रौशन को चार गोली मारी गई है। जिसमें कनपटी में दो और पीठ और पेट में एक-एक गोली मारी गई है। पीठ  की गोली छाती होकर निकल गया। मृतक रौशन कुमार उर्फ हिटलर का फाईल फोटो 

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजन और गम्हरिया थाना को दिया। मौके पर पहुंची गम्हरिया थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। वही घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंचकर मौजूद साक्ष्य संकलन किया। वही युवक के नाम गम्हरिया के एक जदयू नेता की हत्या में भी शामिल हैं। 

इस बाबत एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि गम्हरिया थाना क्षेत्र के परवाहा गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर  दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक युवक भी आपराधिक प्रवृत्ति का था। पहले से कई केस दर्ज हैं।

Post a Comment

और नया पुराने