पोखर में डुबने से 3 वर्षिय बालक की मौत। गम्हरिया के कोडियार तरावे की घटना।

 

पोखर में डुबने से 3 वर्षिय बालक की मौत।


कोशी तक/ गम्हरिया मधेपुरा 


ननिहाल में पोखर के पास खेल रहे 3 वर्ष के बालक की पोखर में डुबने से मौत हो गई। गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडिहार तरावे पंचायत के कमलजडी वार्ड नंबर 12 निवासी शंभू मंडल का 3 वर्षीय नाती ऋषभ कुमार की पानी में डूबने की खबर सुनते ही खबर आग की तरह फ़ैल गया। जानकारी के अनुसार सुपौल  जिला के सुखपुर निवासी ललन महतो का 3 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार अपने नाना के पास करीब छह महीने से रह रहा था। बताया गया कि शंभू मंडल के घर के आगे पोखर पर बच्चा सब खेल रहा था। अचानक ऋषभ का पैर फिसल गया और पोखर के गहरे पानी में चला गया। बच्चों  के द्वारा हो हल्ला किया गया। लोगों ने हो हल्ला सुनकर पोखर के पास पहुंचा और उसे पोखर में खोजने लगा। काफी मशक्कत के बाद गोताखोर ने शव को पोखर से बाहर निकाला। तब तक बच्चे की मौत हो गई थी। बच्चा की मौत के बाद मां बंदना देवी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता दल बल के साथ वहा पहुंच कर मामले की जानकारी ली। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही घटना की सूचना मिलते ही प्रमुख शशि कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण पीड़ित के पास पहुंच कर उसके परिजनों को सांत्वना दिया।

Post a Comment

أحدث أقدم