प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने राज्य स्तरीय अंडर 17 कबड्डी प्रतियोगिता का भ्रमण किया।


अंडर 17 कबड्डी टीम के साथ प्रभारी मंत्री और जिला प्रशासन टीम 
प्रभारी मंत्री को सम्मानित करते डीएम तरनजोत सिंह 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


मधेपुरा के प्रभारी मंत्री सह मंत्री ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जिला परिषद के विवाह भवन में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 17 कबड्डी प्रतियोगिता का भ्रमण किया। मंत्री के द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि पूर्व के वर्षों में खेल का बजट काफ़ी कम हुआ करता था। परंतु बिहार सरकार अब खेल को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। एवं खेल बजट को भी काफ़ी बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया की सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर खेल मैदान और स्टेडियम निर्माण हेतु कार्य किया जा रहा है।

उनके द्वारा प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन मधेपुरा को साधुवाद दिया गया।

विधायक बिहारीगंज निरंजन मेहता ने कहा खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। एवं जिला प्रशासन को सफल संचालन के लिए साधुवाद दिया।

उक्त मौक़े पर सहायक समाहर्ता, कृतिका मिश्रा, डीडीसी अवधेश कुमार आनंद, अपर समाहर्ता विभागीय जांच शिशिर कुमार मिश्रा, एसडीओ संतोष कुमार, एएसपी प्रवेंद्र भारती, जिला खेल पदाधिकारी निकिता कुमारी, कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष सुमित आनंद, कबड्डी संघ के सचिव रोशन कुमार एवं अन्य मौजूद रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने