कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
11 हजार की चपेट में आने से एक नीजी मानव बल की बिजली के झटके से स्थिति गंभीर है। जानकारी के अनुसार पटोरी में पौदार टोला के पास ट्रांसफमर का फ्युज खराब होने के कारण उसे बनाने के लिए दो मानव बल आया था। फ्यूज बनाने के लिए अरताहा निवासी अगेन यादव का पुत्र संतोष यादव फ्युज ट्रांसफर पर चढ़ा उसी दौरान 11 हजार के तार में सट जाने के कारण उसे 11 हजार वोल्ट का झटका लगा। जिससे वह तार में ही झुल गया। जिसे देख स्थानीय लोगों ने सुखा बांस के सहारे झटका दिया। जिससे वह तार से छुट कर नीचे गिरा। स्थानीय लोगों उसे आनन फानन में इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कालेज ले गया। जहा चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया। वही डीएमसीएच ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। वही सुत्रो के अनुसार दरभंगा के एक नीजी किल्लिनीक में उसका इलाज चल रहा है। और उनके साथ बिजली विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद है। वही बताया जा रहा है बिना सट डाउन के फ्यूज बनाना भारी पर गया।
एक टिप्पणी भेजें