पंचायत समिति के बैठक में नही आने के कारण जनप्रतिनिधियों ने थानाध्यक्ष के बैठक का बहिष्कार किया।

Dr.I C Bhagat
0

 

पंचायत समिति की बैठक में नही आने पर जनप्रतिनिधियों ने थानाध्यक्ष के बैठक का बहिष्कार किया।

कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


पंचायत समिति की बैठक में थानाध्यक्ष की भागीदारी नही रहने के कारण थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक का जन प्रतिनिधियों ने विरोध करते हुए बैठक में भाग नही लेने का निर्णय लिया। जानकारी के अनुसार जन प्रतिनिधियों ने सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका नही निभाने पंचायत समिति की बैठक की लगातार अवहेलना करने के कारण सभी जन प्रतिनिधि प्रमुख कार्यालय में बैठक में नही जाने का निर्णय लिया। कमरगामा मुखिया जय कृष्ण शर्मा ने बताया की थानाध्यक्ष के द्वारा जन प्रतिनिधियों को सम्मान नही दिया जाता है। कमरगामा समिति मनीष कुमार ने बताया की कमरगामा के जन प्रतिनिधियों ने कमरगामा में खुले आम शराब पी कर हंगामा करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन बिहार में शराब बंदी के बाबजूद इस पर रोक नही लगाया गया। 

मौके प्रमुख इस्तियाक आलम, उप प्रमुख मुकेश यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष सह नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवचंद्र चौधरी, मुखिया  संघ अध्यक्ष किशोर कुमार पप्पू, जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल, दानी मंडल, पंसस अर्जुन आलोक, मुखिया रामपट्टी विजय कुमार सिंह, भवानीपुर प्रविण कुमार पप्पू, पटोरी जय कृष्ण रजक, इटहरी गोहमनी प्रतिनिधि पिंटु यादव, लालपुर  सरोपटटी मुखिया प्रतिनिधि अंगद साह, पार्षद शंकर चौधरी, इंद्रजीत ऋषिदेव, रंजीत शर्मा, रोहित कुमार, वार्ड सदस्य संघ अध्यक्ष मो. जवाहर, वार्ड सदस्य सुनिल यादव, जदयू उपाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ हरिनंदन साह, मसकुर आलम, पंसस प्रतिनिधि अंकु सिंह, भुपेंद्र गुप्ता, मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner