गणेश महोत्सव का भव्य उद्घाटन करते अतिथि
कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
बाबा की नगरी सिंहेश्वरधाम में 10 दिवसीय गणेश पूजा का राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में भव्य शुभारंभ विधायक चंद्रहास चौपाल, नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष अरविंद प्राण सुखका, उप प्रमुख मुकेश यादव ने किया। राम जानकी ठाकुरबाड़ी में गणेश महोत्सव का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर स्थानीय विधायक चंद्रहास चौपाल ने कहा सिंहेश्वर में वर्षों से गणेश महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। गणेश महोत्सव का उत्साह चारों तरफ दिख रहा है। गणेश महोत्सव पर लगे मेले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। गणेश पूजा में पंडाल में मुख्य आकर्षण गणेश भगवान के हाथों में भोलेनाथ पर किया जा रहा जलाभिषेक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वही मुख्य पार्षद पूनम देवी ने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश का 10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। रिद्धि सिद्धि और शुभ लाभ के देवता आपको धन धान्य और समृद्धि दे। उप मुख्य पार्षद मो. परवेज आलम ने कहा गणेश महोत्सव का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। खासकर महाराष्ट्र में इस पर्व की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। उप प्रमुख मुकेश कुमार ने कहा कि आज से 10 दिनों तक सिंहेश्वर वासी के आस्था केन्द्र गणेश महोत्सव है। गणेश महोत्सव पिछले 14 वर्षों से बड़े ही श्रदा और भव्यता के साथ गणेश महोत्सव मनाया जाता है। सिंहेश्वर ही नही आस पास के लोगों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गणेश पूजा समिति के संरक्षक सुभाष राम ने कहा बाबा की नगरी सिंहेश्वरधाम में 2011 में 10 दिवसीय महोत्सव धूमधाम से हो रहा है। समस्त सिंहेश्वर वासी पुरी श्रदा से गणेश महोत्सव में भाग लेते हैं। गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष राकेश रमानी ने गणपति बप्पा मोरया के जय घोष के साथ कहा आज शनिवार को गणेश महोत्सव का शुभारंभ भव्य पंडाल में भगवान गणेश प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के पुजन के साथ ही शुभारंभ हो गया। पिछ्ले 14 सालों से आपके भगवान गणेश और आपके आशिर्वाद से गणेश का सफल संचालन हो रहा रहा है। इस 10 दिनों तक सिंहेश्वर का माहौल भक्तिमय बन जाता है। महासचिव प्रधान भारती ने कहा कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश महोत्सव का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा और पूजन कराया गया। कोषाध्यक्ष चंदन साह ने कहा कि 7 सितंबर से 17 सितंबर तक चलने वाले गणेश महोत्सव में प्रत्येक दिन सायंकाल 7.30 बजे महा आरती का आयोजन होता है। जिसमें समस्त सिंहेश्वर वासी शामिल होते हैं। तथा 15 सितंबर को महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी सुमित वर्मा ने कहा कि गणेश महोत्सव के अवसर पर 10 दिवसीय भव्य मेला का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर गणेश महोत्सव में रामलीला का भी मंचन हो रहा है। भव्य पंडाल में गणेश भगवान के आकर्षक प्रतिमा रिद्धि सिद्धि के साथ स्थापित है। जिसमें रामलीला का आयोजन किया गया है। जिसमें मधुबनी के कलाकार द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा है। मेले में मीना बाजार झूला खेल खिलौने की दुकान महिला सिंगार की दुकान एवं लजीज व्यंजनों की दुकान लगी हुई है। पूजा के जजमान वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 6 प्रदीप राम एवं पुजारी पंडित शांतिनाथ झा ने पुजा किया। इस अवसर पर सार्वजनिक गणेश पूजा समिति के उपाध्यक्ष संतोष चौधरी, सचिव रामाशीष रामानी, विनोद कुमार साह, गोपाल भगत, अमित भगत मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें