कोशीतक/ मुरलीगंज मधेपुरा
जीविका कैडर सशक्तिकरण कल्याण संघ मुरलीगंज के द्वारा केपी महाविद्यालय परिसर मे रविवार को 6 सूत्री मांग को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक मे कैंडर संघ के द्वारा मुरलीगंज प्रखंड परियोजना अंतर्गत तीन सीएलएफ मेहनत, परिश्रम, उन्नती सीएलएफ के सभी कैडर सम्मिलित होकर चर्चा किये। जिसमे उपस्थित सभी कैंडरो ने बताया कि तीन माह से मानदेय बढ़ाने का झांसा देकर रखा गया। लेकिन करीब एक सप्ताह पूर्व कैंडर पोलिसी लागू किया गया। जिसमे किसी भी प्रकार का बढ़ोतरी नही किया गया। जिस कारण कैडरों मे असंतोष व्याप्त है। सभी कैंडर पारित आदेश की प्रति को जलाकर विरोध प्रदर्शन किये। साथ बताया गया कि छह सूत्री मांगो मे कैंडर को कर्मी का दर्जा दिया जाये। सभी कैंडरो का बीमा पोलिसी हो। 60 वर्षो के लिये स्थायी करण, अंशदान अभिलंब हटाया जाये, कैंडरो का वेतन 25 हजार प्रतिमाह किया जाये, किसी भी प्रकार की अनहोनी मृत्यु या दुर्घटना होने पर उनके आश्रितों को कैंडर मे शामिल करते हुए उचित मुआवजा दिया जाये। मौके पर कैंडर संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रीति देवी, उपाध्यक्ष मीना देवी, नीभा देवी, मंजू देवी, रूपा कुमारी, मोनी कुमारी, तनुजा कुमारी, सूमित्रा देवी, सिंपी कुमारी, लीला कुमारी, प्रियंका कुमारी, लक्ष्मी देवी, मोनी देवी, पूनम देवी, खूशबू कुमारी, रेणू कुमारी, संगीता कुमारी, चंद्रकला देवी, डोली कुमारी, सरिता कुमारी, किरण कुमारी, वीणा देवी, सुधा कुमारी, अनोखा देवी, प्रदेश अध्यक्ष सेवानंद कुमार, संजय कुमार, कुंदन कुमार, सियाराम यादव, ललन कुमार, चांदसी, सर्वेश कुमार, दिलीप कुमार, मनोज कुमार, रवि कुमार सहित दर्जनों कैंडर मौजूद थे।
मुरलीगंज से अंशु भगत की रिपोर्ट
एक टिप्पणी भेजें