कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
लगातार 14 वर्षों से राम-जानकी ठाकुरबाड़ी सिंहेश्वर में गणेश पुजा का आकर्षण अपने चरम पर रहता है। और गणेश महोत्सव अष्टमी को महाप्रसाद का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र रहता है। रविवार को महाप्रसाद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व. सिद्धनाथ साह के पुत्रों के द्वारा महाभोग लगाया गया। महाभोग के प्रसाद में 56 प्रकार के व्यंजन मिला कर रिद्धि सिद्धि के देवता भगवान गणेश का भोग लगाया गया। साढ़े 7 बजे से शुरू हुआ महाभोग के पुजा में सुबोध गुप्ता और कंचन देवी, मनोज गुप्ता और सावित्री देवी, शशिनाथ गुप्ता और मीरा देवी, तथा संजय गुप्ता और नीतु देवी के साथ पुजा में भाग लिया। पुजा पुरोहित पंडित शांति नाथ झा ने संपन्न कराया।
गणेश महोत्सव के महाप्रसाद के दिन उमड़ी श्रद्धालुओ की भारी भीड़
महाप्रसाद को लेकर उमड़ी भारी भीड़।
गणेश महोत्सव में महाप्रसाद के पुजा देर तक चलने के कारण रविवार को संध्या आरती साढ़े 9 बजे हूई। भीड़ के कारण गणेश महोत्सव स्थल पर तील रखने की जगह नही मिल रही थी। भीड़-भाड़ के कारण मेले लगे दुकानदारों के चेहरे पर भी खुशी की मुस्कान नजर आ रही थी। गणेश महोत्सव में महिलाओं की संख्या देखते ही बनती थी। संध्या आरती के समय आधे घंटे के लिए गणेश महोत्सव में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम को रोक दिया गया था। लेकिन महाभोग के प्रसाद के लिए उमड़ी भीड़ के कारण एक घंटे तक कार्यक्रम बाधित रहा। गणेश महोत्सव में आने वाले भक्तो ने जमकर महाप्रसाद का लुत्फ उठाया। सभी के जुवान पर महाप्रसाद की चर्चा रहीं।
एसबी गुरुकुल के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का दिखा अलग अंदाज।
वही 7 बजें से एसबी गुरुकुल के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कुली बच्चों ने अपनी प्रतिभा की छटा बिखेरी कि हम भी किसी से कम नही है बताया । स्थानीय बच्चों ने जिस तरह राष्ट्रीय गीतों पर प्रस्तुति दी देखते ही बनता था। नारी शक्ति, नशा मुक्ति, छोटे छोटे बच्चों का स्कुल चले हम पढ़ेंगे लिखेंगे हम, घोस्ट डांस और भक्ति गीत का अद्भुत संगम देखने को मिला।
नारी शक्ति ग्रुप डांस में राधा, आरोही, निकिता, जागृति, आदिति गौरी, रिसिका में अपनी नारी शक्ति को सबल करने पर बल दिया।
वही नशा मुक्ति को लेकर जागरूक करने का एक अच्छा प्रयास करते लक्ष्य, जिगर, अमनदीप, बमबम, श्रदा का ग्रुप डांस सबके जुवान पर रहा।
ओरी चिरैया महिला शक्ति पर शानदार प्रस्तुति दी। जिसमें काली, अंतरा, कुमुद, असिमा, यशु और ब्यूटी शामिल थी।
प्ले स्कूल ग्रुप डांस में प्रियांक, शांतनु, पीहू, सौम्या, मीठठी, गुड़िया, सृष्टि, छवि, इशिका, रुद्रांश, सत्यम और प्रेम ने स्कूल चलें हम, पढ़ेंगे लिखेंगे की शानदार प्रस्तुति दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान ला दिया।
ओ राधा तेरी चुनरी, ओ राधा तेरी छल्ला, ओ राधा तेरी नटखट नजरिया, ओ राधा तेरा झुमका ओ राधा तेरा ठुमका ओ पिछे पिछे सारी नगरिया रे पर पारी और रेशम ने जबरदस्त प्रस्तुती दी।
मौके पर नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद चौधरी, अनुराग चौधरी, मनोज भगत, मनोज चौधरी, वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष अरविंद प्राण सुखका, जिला स्वर्णकार संघ अध्यक्ष इंद्रदेव स्वर्णकार, पुर्व सरपंच राजीव कुमार बबलू, महेश गुप्ता, एसवी गुरुकूल के डायरेक्टर रुपेश कनौजिया, प्रिंस गुप्ता, राजीव शर्मा, पंकज गुप्ता, संजीव शर्मा, गणेश गुप्ता, जीत प्रकाश गुप्ता, देवेश रमानी, चंदन रमानी, गणेश पूजा समिति के संरक्षक सुभाष राम, अध्यक्ष राकेश रमानी, उपाध्यक्ष संतोष चौधरी, महासचिव प्रधान भारती, सचिव रामाशीष कुमार, कोषाध्यक्ष चंदन साह, उप कोषाध्यक्ष अमीत साह, व्यवस्थापक कैलाश रमाणी, सह व्यवस्थापक प्रदीप राम, कार्यालय प्रभारी राजेश पौदार, सह कार्यालय प्रभारी ईश्वर कुमार, सुचना प्रभारी सुमित वर्मा, सह सुचना प्रभारी बबलू कुमार, पंडाल प्रभारी अमीत कुमार भगत, सहायक पंडाल प्रभारी गोपाल भगत, ऋतिक कुमार, कार्तिक कुमार, मुर्तिकार अक्षय आकाश, पुजारी प्रदीप राम और विनोद साह, सहित हजारों लोग शामिल थें।


إرسال تعليق