कोशीतक/ गम्हरिया मधेपुरा
गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात जोगबनी में आपसी रंजिश में चली गोली में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गोली की आवाज से पुरा क्षेत्र दहशत में था। इस बाबत जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि जोगबनी चौक के समीप ठाकुरबाड़ी के पास बीते रात को कुछ युवक कार के मसले को लेकर दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हो गया। जिसके बाद वहां हवाई फायरिंग होने की सुचना मिली। गोली चलने की जानकारी मिलते ही उक्त जगहों के लिए एक टीम का गठन किया गया। उक्त जगहों पर पुलिस टीम पहुंची तो सभी युवक अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया। घटना स्थल से पुलिस ने पिस्टल के गोली का दो खोखा, पिस्टल के गोली का अग्र भाग (बुलेट) व कट्टा के एक गोली बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल एक यामाहा कंपनी के एफजेड मोटरसाइकिल के साथ दो युवक गौरव कुमार और नितीश कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया। जहां दोनों से पुछताछ करने पर दोनों से गोली फायरिंग की बात को स्वीकार करते हुए इसमें शामिल और युवकों का नाम बताया गया। जिसके पुलिस ने केस दर्ज करते कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
एक टिप्पणी भेजें