आलु प्याज विक्रेता के पुत्र के अपहरण के बचे दोनों आपराधी गिरफ्तार।

 


आलु प्याज विक्रेता पुत्र अपहरण मामले में बचे दोनों अपराधी गिरफ्तार


कोशीतक/ पुरैनी मधेपुरा 


मधेपुरा जिला  के पुरैनी थाना क्षेत्र से देवीदास टोला में व्यवसायी के नाबालिग पुत्र के अपहरण मामले में पुलिस ने शेष बचे दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर  लिया है। इससे पहले इस कांड के चार बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसकी जानकारी उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने रविवार को संवाददाताओं को दी। इस बाबत एसडीपीओ अविनाश  कुमार ने बताया कि 10 सितंबर की शाम में पुरैनी के देवीदास टोला निवासी आलू-प्याज के थोक विक्रेता हरिनंदन पंडित के नाबालिग बेटा का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। फोन पर बदमाश 2 लाख रुपए फिरौती की मांग की थी। उस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे के अंदर अपहृत बालक को सकुशल बरामद करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था।

गिरफ्तार में आए दोनों बदमाशों के पास थी दो गोली।

इस मामले में शेष बचे दो बदमाशों को 14 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। जिसमें पुरैनी थाना क्षेत्र के औराय वार्ड नंबर 10 निवासी सुबहान अली के बेटे अजहर अली और औराय वार्ड नंबर 7 निवासी अरुण सिंह के बेटे गुड्डू कुमार शामिल है। दोनों बदमाशों के पास से दो गोली, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है।

एसडीपीओ श्री  कुमार ने बताया कि सुबहान अली पर मधेपुरा के विभिन्न थानों में 7 और गुड्डू कुमार पर एक आपराधिक मामला दर्ज है। छापेमारी टीम में पुरैनी थानाध्यक्ष राघव शरण, दारोगा राकेश कुमार, प्रशिक्षु दारोगा रिजवान अहमद और थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Post a Comment

أحدث أقدم