कोशीतक /आलमनगर मधेपुरा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अवधेश कुमार मंडल के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में आए बिहार प्रदेश महामंत्री सरोज झा ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय आवाहन पर और भाजपा की राष्ट्रीय सर्वोपरि भावना को ध्यान में रखते हुए, भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी वह राजनीतिक दल है। जो अपनी स्थापना के पहले दिन से ही भारत और प्रत्येक भारतीय के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकताओं से इस राष्ट्रीय नवनिर्माण अभियान में सक्रिय भागीदार बनने और विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनने की अपील की। भाजपा के सदस्यता ग्रहण के लिए, उन्होंने अपने मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस कॉल देने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। जितना अधिक पार्टी सदस्य बनेंगे उतने ही अधिक मतों से पार्टी के समर्थक प्रत्याशियों को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल होगी। भाजपा द्वारा घर-घर जाकर सदस्य बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य में संगठन के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक व मंडल प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सुबोध ऋषिदेव, प्रखंड महामंत्री सुमित सिंह, भाजपा नेता मनोज मनोरंजन ठाकुर, सुमन सिंह, राणा संग्राम सिंह, मुरारी सिंह, गंगाधर कुंवर, बिकास सिंह, अनील सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
आलमनगर से कन्हैया महाराज की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें