राजस्व समस्या के समाधान के लिए राजस्व कर्मी को सीओ ने किया तैनात। तय समय पर मौजूद रहेंगे राजस्व कर्मचारी।

 

जमीन संबंधित समस्या के लिए तय स्थल पर रहेंगे राजस्व कर्मचारी 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


सीओ नवीन कुमार सिंह ने जमीन संबंधित कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए अंचल सिंहेश्वर अन्तर्गत सभी राजस्व कर्मचारियों को तिथिवार पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर राजस्व समस्याओं को समाधान करने का स्पष्ट निदेश दिया है। जिसके लिए बजाप्ता एक रोस्टर तैयार किया गया है। ताकि लोगों को भटकना नही पड़े। उन्होंने बताया की राजस्व संबंधी सभी कार्यों तथा दाखिल खारिज, एलपीसी, भू-लगान, नापी, नकल, इंर्फोमेशन, परिमार्जन सभी कार्यों हेतु ऑनलाईन व्यवस्था की गई है। आवेदक ऑनलाईन माध्यम से www.biharbhumi.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं एवं ऑनलाईन माध्यम से ही इसकी स्थिति भी जान सकते हैं। साथ उन्होंने कहा राजस्व संबंधी किसी भी समस्या होने पर रैयत सीधा राजस्व कर्मचारी अथवा अंचल अधिकारी से सम्पर्क करें। राजस्व कार्यों हेतु किसी बिचोलिया और साइबर कैफे वाले से सम्पर्क नही करे।

1. राजस्व कर्मचारी रविन्द्र कुमार मो. 9470663209, पंचायत लालपुर सरोपटटी स्थल पंचायत भवन, लालपुर सरोपट्टी दिन सोमवार एवं बुधवार। और पंचायत रूपौली स्थान तहसील कचहरी, सतोखर दिन मंगलवार एवं गुरुवार। 

2. राजस्व कर्मचारी शशि प्रकाश मो. 9852887467 नगर पंचायत में गौड़ीपुर एवं सिंहेश्वर स्थान, तहसील कचहरी, सिंहेश्वर सोमवार, बुधवार एवं शनिवार तथा जजहट-सबैला पंचायत में स्थान पंचायत भवन जजहट सबैला दिन मंगलवार एवं गुरुवार। 

3. राजस्व कर्मचारी विकाश कुमार मो. 9122188890 पंचायत सुखासन, भवानीपुर स्थान पंचायत सरकार भवन, सुखासन दिन सोमवार, बुधवार एवं शनिवार। और पंचायत मानपुर स्थान पंचायत भवन, मानपुर दिन मंगलवार एवं गुरुवार।

4. राजस्व कर्मचारी लाल कृष्ण लाल मो. 8409851413 पंचायत बैहरी स्थान मनरेगा भवन सिंहेश्वर दिन सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार। और पंचायत कमरगामा स्थान पंचायत भवन, कमरगामा दिन शनिवार। और पंचायत दुलार पिपराही स्थान पंचायत भवन, पिपराही दिन गुरुवार। 

5. राजस्व कर्मचारी पुजा कुमारी मो. 6204379113 पंचायत पटोरी स्थान तहसील कचहरी, सिंहेश्वर दिन सोमवार एवं बुधवार। और पंचायत ईटहरी गोहुमनी स्थान तहसील कचहरी सिंहेश्वर दिन मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को सुबह 11 बजे से 5 बजे तक सभी समस्या का निपटारा किया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने