कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
नगर पंचायत सिंहेश्वर के राम जानकी ठाकुरबाड़ी में चल रहे गणेश महोत्सव का धुमधाम से विसर्जन किया गया। भगवान गणेश की विदाई के समय समस्त सिंहेश्वर वासियों की आंखें नम थी। 10 दिनों से चल रहे गणेश महोत्सव में मंगलवार को पुजा के बाद लगभग 4 बजे धुमधाम से बाजार भ्रमण के लिए निकाली गई। उसके पिछे एक लंबी कतार भक्तों की लग गई। गणेश जी की विसर्जन यात्रा में नगर हजारों की संख्या में महिला, पुरूष, युवा और बच्चे शामिल थें। यह यात्रा राम जानकी ठाकुरबाड़ी से निकल कर दुर्गा चौक से वापस मंदिर वायपास होते हुए मेला ग्राउंड, महावीर चौक, त्रिशूल चौक, मेन चौक से पेट्रोल पंप होते हुए नारियल विकास बोर्ड के पास से सुखासन के परवाने नदी के किनारे पहुंची। सुखासन घाट पर विधिवत पुजा के बाद गणेश जी और माता रिद्धि सिद्धि की प्रतिमा को नम आंखों से विसर्जित कर दिया।
प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते नगर पंचायत वासी
मौके पर नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद चौधरी, वस्त्र व्यापार संघ अध्यक्ष अरविंद प्राण सुखका, संजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुबोध गुप्ता, शशी नाथ गुप्ता, पंकज कुमार गुप्ता, एसवी गुरूकुल के डायरेक्टर रूपेश कनौजिया, पिंटु अग्रवाल, नीतु देवी, पुष्पा देवी, रंजीता देवी, कोमल देवी, कविता देवी, सुमन देवी, रितु भारती, कृति भारती, सुनिता देवी, पुजा देवी, गणेश पूजा समिति के संरक्षक सुभाष राम, अध्यक्ष राकेश रमानी, उपाध्यक्ष संतोष चौधरी, महासचिव प्रधान भारती, सचिव रामाशीष कुमार, कोषाध्यक्ष चंदन साह, उप कोषाध्यक्ष अमीत साह, व्यवस्थापक कैलाश रमाणी, सह व्यवस्थापक प्रदीप राम, कार्यालय प्रभारी राजेश पौदार, सह कार्यालय प्रभारी ईश्वर कुमार, सुचना प्रभारी सुमित वर्मा, सह सुचना प्रभारी बबलू कुमार, पंडाल प्रभारी अमीत कुमार भगत, सहायक पंडाल प्रभारी गोपाल भगत, ऋतिक कुमार, कार्तिक कुमार, मुर्तिकार अक्षय आकाश, पुजारी प्रदीप राम और विनोद साह, प्रसाद वितरण में रौनक कुमार, राजु कुमार, विट्टू कुमार, हिमांशु कुमार, अभिषेक कुमार, सहित हजारों लोग शामिल थें।


एक टिप्पणी भेजें