डीएम तरनजोत सिंह ने की मद्य निषेध विभाग की समीक्षात्मक बैठक की।


डीएम ने की मद्य निषेध विभाग की समीक्षात्मक बैठक 


 कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में मद्य निषेध विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मद्य निषेध से संबंधित छापामारी, जब्ती, गिरफ्तारी, शराब पीने के जुर्म में दोबारा पकड़े गए अभियुक्त,  वाहन अधिग्रहण व नीलामी, विशेष न्यायालय उत्पाद, मधेपुरा द्वारा चलाए जा रहे स्पीडी ट्रायल से संबंधित तथा सजा के साथ-साथ सतत जीविकोपार्जन तथा नशा मुक्ति केंद्र से जोड़ने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु समीक्षा की गई। शराब की छापेमारी में तेजी लाने एवं ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट से निरंतर जांच करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन को ड्रग इंस्पेक्टर के माध्यम से दवाई दुकानों का सघन जांच करने का निर्देश दिया गया। बैठक में निर्देश दिया गया कि सूचना संग्रहित कर सघन छापामारी करना सुनिश्चित करेंगे।

त्योहार में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत रखने का निर्देश दिया गया। निदेश दिया गया कि शराब के मामलों में वैसे वाहन जिन की नीलामी की जानी है उनकी अच्छी तरीके से स्क्रूटनी करते हुए प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

Post a Comment

और नया पुराने