भागलपुर के शाहकुंड में जन सुराज संगठन घोषणा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

 

भागलपुर के शाहकुंड में जन सुराज संगठन घोषणा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।


कोशीतक/ भागलपुर 


भागलपुर जिला के शाहकुंड प्रखण्ड के सजौर से चलकर दरियापुर खैरा से शाह कुण्ड में जन सुराज संगठन घोषणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थापक सदस्य राकेश इंजीनियर, जिलाध्यक्ष अरविंद साह, जिला सचिव, शेरमणी कुमार, कार्यकारिणी सदस्य दिवराज मंडल, गोबराय पंचायत के पंचायत समिति सदस्य संजीवन मणी जनता के बीच रहकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कहा मेरा कर्त्तव्य है सही लोग, सही सोच, सामूहिक प्रयास। सभी लोगों का उम्मीद जन सुराज पार्टी का संगठन कर एक अच्छी और स्वच्छ पार्टी का निर्माण किया जाय। उन्होंने कहा जनता के बीच रहकर जनता की समस्याओं को सुनना और उसका समाधान करना यह हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। हमारे जन सुराज पार्टी का संगठन जनता की सरकार द्वारा बनाया जाएगा। किसानों की सिंचाई की भी समस्या बनी रहती है। इस पर भी हमारी पहल रहेगी।                                               

भागलपुर से शहनाबाज आलम की रिपोर्ट

Post a Comment

أحدث أقدم