कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति सिंहेश्वर की एक बैठक सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सिंहेश्वर में दुर्गा पुजा की तैयारियो को लेकर दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी दुर्गा पुजा धुमधाम से मनाने का निर्णय लिया। दुर्गा पुजा को लेकर प्रतिमा निर्माण का कार्य जोर शोर से चल रहा है। वही बैठक में टेंट और सजावट की पुख्ता तैयारी पर चर्चा की गई। हर साल की तरह इस साल भी दुर्गा पुजा में प्रत्येक दिन कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया जायेगा। साढ़े 7 बजे मैया की आरती होगी। और अष्टमी के रात में भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। महाप्रसाद का वितरण पंगत में बैठाकर किया जाएगा। साथ पुजा को भव्य बनाने पर विषेश चर्चा की गई। मौके पर दिनेश कुमार यादव, बच्चा झा, हरि प्रसाद टेकरीवाल, गणेश प्रसाद चौधरी, नारद भगत, व्याहुत संघ अध्यक्ष अशोक भगत, जनार्दन प्रसाद भगत, मनोज भगत, शंकर अग्रवाल, दिनेश शर्मा, रामकुमार भगत, विकास भगत, जितेंद्र भगत सहित कई लोग मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें