कृषि टास्क की बैठक करते डीएम तरनजोत सिंह
कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
डीएम तरनजोत सिंह द्वारा कृषि टास्क फोर्स की बैठक झल्लू बाबू सभागार में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से निम्न बिन्दु पर डीएम श्री सिंह ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
1. जिला में डीजल अनुदान में अद्यतन कुल 3977 प्राप्त आवेदन के आलोक में कुल 850 आवेदन का सत्यापन उपरांत विभाग द्वारा कृषकों के खाते में कुल 1563277.00 रूपये हस्तांतरित किया जा चुका है।
2. डीजीटल क्राप सर्वे जिला में तीन प्रखंडों क्रमशः कुमारखंड, सिंहेश्वर एवं शंकरपुर में किया जा रहा है। जिसमें कुल 17686 प्लाट के विरूद्ध 1613 प्लाट का सर्वे किया जा चुका है।
3. राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत गोदाम निर्माण हेतु प्राप्त आनलाईन आवेदन 1 अगस्त से दिनांक 31 अगस्त तक निर्धारित था। जिला अंतर्गत सभी प्रखंड से काफी संख्या में कृषकों के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ। जिला में कुल 2 गोदाम निर्माण का लक्ष्य प्राप्त है। विभाग द्वारा पूर्व निर्धारित लाटरी की तिथि 6 अगस्त को अपरिहार्य कारणों से अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
4. जिले में उर्वरक की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
5. जिलाधिकारी द्वारा कृषि विभाग के पदाधिकारी तथा कर्मियों को निदेश दिया गया आज उर्वरक की कालाबाजारी एवं जीरोटाॅलरेंस नीति के दृढ़ अनुपालन हेतु सतत रूप से छापामारी तथा उर्वरक एवं बीज नमूना संग्रहण का कार्य लक्ष्य के अनुरूप स:समय सम्पादित करना सुनिश्चित करें।
6. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधितों को निदेश दिया गया कि भौतिक सत्यापन एनपीसीआई कार्य 10 दिनों के अंदर सम्पादित करना सुनिश्चित करेंगे।
7. कृषि यांत्रिकीकरण योजना अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि प्राप्त करने की दिशा में आवश्यक कार्य करने हेतु जिलाधिकारी, मधेपुरा द्वारा निर्देशित किया गया।
8. जिलाधिकारी, मधेपुरा द्वारा आत्मा योजना, पशुपालन, मत्स्य एवं गव्य विकास एवं टास्क फोर्स के सभी विभागों को स:समय शत प्रतिशत लक्ष्य की उपलब्धि प्राप्त करने हेतु निदेश दिया गया।
एक टिप्पणी भेजें