आपूर्ति टास्क फ़ोर्स की बैठक करते डीएम तरनजोत सिंह

 

आपूर्ति टास्क फ़ोर्स की बैठक करते डीएम तरनजोत सिंह 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 

 

डीएम मधेपुरा रतनजोत सिंह द्वारा जिला आपूर्ति टास्क फ़ोर्स की बैठक झल्लू बाबू सभागार में किया गया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, मधेपुरा एवं उदाकिशुनगंज, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, मधेपुरा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, मधेपुरा, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मधेपुरा, सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, मधेपुरा, सभी सहायक गोदाम प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, मधेपुरा, जिला समन्वयक, ई-पौस बैठक में उपस्थित थे।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्न निदेश दिये गये। जिसमें सभी लाभूकों का शत प्रतिशत आधार सिडिंग करने का निदेश दिया गया। वर्तमान में 95.88 प्रतिशत है, जिसको 30 सितम्बर तक शत प्रतिशत करने का निदेश दिया गया। सभी लाभुको का शत प्रतिशत के वाई सी करने का निदेश दिया गया, वर्तमान में कुल 56.90 प्रतिशत लाभुको का के वाई सी किया गया है जिसको 30 सितम्बर तक शत प्रतिशत करने का निदेश दिया गया। कार्य में प्रगति नहीं होने पर संबंधित प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। इस हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को माॅनिटरिंग करने का निदेश दिया गया।  प्रवासी श्रमिकों का सत्यापन एवं राशन कार्ड निर्गमन करने का निदेश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी मधेपुरा को उपलब्ध डाटा का पुनः सत्यापन करने का निदेश दिया गया। राशन कार्ड हेतु प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन करने का निदेश दिया गया। लाभुको को प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण कम से कम 95 प्रतिशत करने का निदेश दिया गया। विभागीय निर्धारित मापदंड के अनुसार पीडीएस दुकानों राज्य खाद्य निगम गोदाम का प्रत्येक माह निरीक्षण करने का निदेश दिया गया। पाॅश मशीन पर अनिवार्य रूप से खाद्यान्य रिसीव करने का निदेश दिया। पीडीएस, राशन कार्ड एंव अन्य मामले में जनता दरबार, जन शिकायत आदि में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन करने का निदेश दिया गया। पाॅश मशीन पर प्रदर्शित एवं भौतिक रूप से मौजूद खाद्यान्न में अंतर विसंगति से संबंधित प्रतिवेदन यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم