सदस्यता अभियान के लिए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष बाबा की नगरी पहुंचे।

 

बाबा सिंहेश्वर नाथ के कामना लिंग का पुजन करते 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


भारतीय जनता पार्टी के भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा पार्टी के सदस्यता अभियान को  लेकर मधेपुरा पहुंचे। और सबसे पहले सिंहेश्वर धाम के देवाधिदेव महादेव के कामना लिंग से पार्टी को धरातल से मजबूत करने और नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत के विकास की गति और तेज होने की कामना की। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा नें बाबा सिंहेश्वर का पूजा अर्चना करने के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव सिंह और जिला उपाध्यक्ष डा. ब्रजेश सिंह के साथ सिंहेश्वर के सक्रिय भाजपा नेता और आईटी शेल के संरक्षक स्वर्गीय अरविन्द मिश्रा के घर पहुच कर उनकी पत्नी खुशी  मिश्रा से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। जिसमें दर्जनों भाजपा नेता आदि शामिल थे। सदस्यता अभियान के दौरान घर घर जाते बीजेपी कार्यकर्ता


वही प्रदेश अध्यक्ष ने मोबाइल से आन लाईन सदस्य बनाया। इस दौरान कोशीतक के संपादक डा. आई सी भगत को बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर हम बाबा की नगरी में आए हैं। भारतीय युवा मोर्चा चाहती है अधिक से 18 वर्ष के युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाय। वही व्यवसाई वर्ग लगातार बीजेपी का कैडर वोट बैंक होते हुए पार्टी और सरकार के द्वारा इस वर्ग की उपेक्षा की जाती है। बाबा की नगरी में सावन में भीड़ को बहाने दुकानदारों को परेशान करने की नियत से दुकान  के आगे लगाया  बेरिकेडिंग सावन के बाद भी नही हटाया गया। जिसके कारण दुकानदारों का व्यवसाय चौपट हो गया है के सवाल पर उन्होंने कहा जो प्रशासन जनता के हीत की चिता के लिए है। जिस काम से जनता को कोई लाभ नही हो वह व्यवस्था बदलनी होंगी। जनमानस को परेशान करने वाला कोई भी काम प्रशासन नही करेगा। पार्टी अपने स्तर से बात कर समस्या का हल निकालेगा। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, क्षेत्रीय प्रदेश प्रभारी प्रकाश झा, जिला प्रभारी कुश पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद अकेला, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमोल राय, भाजपा नेता राहुल यादव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष डा. ब्रजेश सिंह, सेतु राज यादव, आशीष, सुधांशु, मनीष, इंद्र भूषण, गौतम राणा, मनीष ठाकुर, संतोष, संजीव, राम केतु, पवन शाह, अमरेश, दीपक, गौरव, आईटी सेल युवा मोर्चा मनीष, कुमार गौरव, अभिषेक, पंपोल यादव, सभी युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने