कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
50 हजार रुपए के इनामी बदमाश राजा यादव को सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहुगढ़ के दीवानी टोला से मधेपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तालासी में उसके पास से दो देसी कट्टा, स्मैक, मोबाइल बरामद किया गया। इस बाबत गुरुवार को अपने कार्यालय संवाददाताओं को संबोधित करते एसपी संदीप सिंह ने बताया। एसपी श्री सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश कुमारखंड थाना क्षेत्र के आशीष यादव के पुत्र राजा यादव मधेपुरा एवं आसपास के जिलों में अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, मादक पदार्थ का कारोबार इत्यादि जैसे अपराध से पूरे जिले में भय और दहशत का माहौल कायम किया हुआ था। यह न्यायिक हिरासत से पिछले साल दिसंबर 2023 में जमानत पर बाहर निकला था। तथा लगातार अपराध की दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए अपराध में जुटा हुआ था। एसपी ने बताया कि बदमाश राजा यादव अपने अपराध की करतूत सोशल मीडिया पर खुलेआम डालकर लोगों में भय का माहौल बनाता था। मधेपुरा पुलिस को देख भागने पर पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा। मधेपुरा पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए एक छापेमारी दल का गठन किया। जिसमें डीआईयू, सदर थाना एवं कुमारखंड थाना के पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को शामिल किया गया। 18 सितंबर को छापेमारी दल को गुप्त सूचना मिली कि राजा यादव मधेपुरा सदर थाना अंतर्गत साहुगढ़ के दीवानी टोला में गुंजन मास्टर के घर के पास है। जब मधेपुरा पुलिस की टीम गुंजन मास्टर के घर के पास पहुंची तो एक व्यक्ति खेत की ओर भागा, जिसे पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजा यादव बताया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश राजा यादव के पास से दो कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और 25 ग्राम स्मैक पदार्थ बरामद हुआ। मालूम हो की राजा यादव पर कुमारखंड थाना में 11 कांड दर्ज हैं। छापेमारी टीम में दारोगा इंद्रजीत तांती, संतोष कुमार सिंह, सिपाही सोमू एवं सिपुल कुमार आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें