कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
सहायक निदेशक जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण कोषांग मधेपुरा द्वारा सदर प्रखंड परिसर अवस्थित बुनियाद केंद्र मधेपुरा में दिव्यांग जन सशक्तिकरण योजना सम्बल योजनान्तर्गत पात्रता के आधार पर 45 चलंत दिव्यांग जनों के बीच निःशुल्क बैट्री चालित ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना के सम्बल योजनान्तर्गत पात्रता के आधार पर चलंत दिव्यांग जनों के बीच निःशुल्क बैट्री चालित ट्राईसाईकिल का वितरण किया जाता है। 18 वर्ष या उससे अधिक, न्यूनतम 60 प्रतिशत चलंत दिव्यांगता वाले छात्र-छात्राओं एवं स्वालंबन के उद्देश्य से रोजगार करने वाले पात्र आवेदक समाज कल्याण विभाग के बेव साईट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें