3 माह पहले गायब हुई बेटी से परिवार को मैत्री संकल्प फाउंडेशन ने मिलाया।

गुम हुई महिला के साथ मैत्री संकल्प फाउंडेशन के सदस्य 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


 धुरगांव वार्ड नंबर 12 निवासी घोलट ऋषिदेव ने 21 जून 2024 को भर्राही ओपी में आवेदन देकर बेटी की गुम हो जाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि मेरी बेटी सविता कुमारी जिसका उम्र लगभग 17 वर्ष है, जो मूक बधिर है। वे 6 बजे पूर्वाह्न से बगैर बताए घर से निकल गई है। उन्होंने बताया कि अपने स्तर से हमने हर जगह खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। फिर उन्होंने भर्राही ओपी में आवेदन देकर बेटी को खोजने की गुहार लगाई। लेकिन लगभग तीन महीने बीत जाने के बाद भी उनकी बेटी का कोई पता नहीं चला सका। फिर 3 सितंबर 2024 दिन मंगलवार को संकल्प मैत्री फाउंडेशन के सदस्य भारतेंदु सिंघानिया को सूर्योदय चिल्ड्रेन होम कलेक्ट्रेट के बगल में कर्मा जोरा, रायगंज, उल्लार दिनाजपुर पश्चिम बंगाल से एनजीओ के संचालक संजीव कुमार ने सबिता कुमारी उनके पास होने की जानकारी दी। सदस्य भारतेंदु सिंघानिया ने संकल्प मैत्री फाउंडेशन के संस्थापक सुनीत साना को दी। उसके उन्होंने संस्था के फेसबुक पेज पर पोस्ट कर यह सूचना पब्लिक कर दी। पोस्ट करने के कुछ देर बाद ही परिजनों ने जारी नंबर पर फोन कर सम्पर्क किया। परिजनों ने संस्था के कार्यालय पहुंचकर सारी घटनाओं से अवगत कराया और जल्द ही कागज़ी प्रक्रिया पूरी कर बच्ची को घर लाने की तैयारी में जुट गए। वही परिजन अरविंद कुमार ऋषि उर्फ निक्कू ने बताया कि 3 महीने पहले गुम हुई बच्ची के गुम होने की शिकायत भर्राही ओपी में की गई थी। लेकिन तब से लेकर अब तक बच्ची का कुछ भी अता पता नहीं चल पाया था. लेकिन आपकी संस्था के माध्यम से बच्ची का पता चला और बच्चे सुरक्षित स्थान पर है। इसके लिए मैं संकल्प मैत्री फाउंडेशन से जुड़े सभी सम्मानित सदस्यों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। जो तीन महीने बाद गुम हुई बच्ची को उनके माता-पिता से मिलने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। अब जो भी सरकारी कागजी प्रक्रिया है उसे पूरा कर बच्ची को लाने के लिए वेस्ट बंगाल निकल जाएंगे। संस्थापक सुनीत साना कहा कि मानव सेवा ही हमारे संस्था का मुख्य उद्देश्य है। तीन महीने पहले गुम हुई बच्ची को उनके माता पिता से मिल कर उनके चेहरे पर खुशी देकर संस्था के सभी सदस्य गर्व महसूस कर रहे हैं। सबों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने गुम हुई बच्ची को माता-पिता से मिलाने में हमारा साथ दिया।

Post a Comment

और नया पुराने