स्मार्ट बिहार हेकेथान 2024 का त्रि-दिवसीय कार्यशाला का समापन
कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
राजकीय पोलिटेकनिक मधेपुरा में विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग पटना एवं आईआईटी पटना के संयुक्त रूप से स्मार्ट बिहार हेकेथान 2024 का त्रि-दिवसीय कार्यशाला का विदाई समारोह संपन्न हुआ। जिसमे संस्थान के प्राचार्य डा. मो. सनावर आलम मुख्य अतिथि इंजिनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरविन्द कुमार अमर, सहायक निदेशक विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग पटना प्रो. संतोष कुमार राय, जुड़ी मेम्बर प्रो. उदीत, संस्थानीय राह-संयोजक स्मार्ट बिहार हेकेथान 2024 प्रो. विकास कुमार एवं आईआईटी पटना के मेंटर प्रेम मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से भाग लिया गया।
स्मार्ट बिहार हेकेथान कार्यशाला में शामिल छात्र -छात्राएं
इस अवसर प्राचार्य डा. मो. सनावर आलम ने स्मार्ट बिहार हेकेथान 2024 का त्रि-दिवसीय कार्यशाला के सफल संचालन के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कमचारियों को तहे दिल से धन्यवाद दिया। एवं भविष्य में इस तरह का आयोजन करने हेतु उम्मीद जताई गयी। तथा मुख्य अतिथि प्रो. अरविन्द कुमार अमर प्राचार्य बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय ने भी छात्रों-छात्राओं मागदर्शन किया गया।
स्मार्ट बिहार हेकेथान कार्यशाला विजेता को पुरस्कृत करते प्राचार्य
इस एगार्ट बिहार हेकेथान 2024 में का विनर रापो मधुबनी, रनरअप रापो राघोपुर सुपौल तथा द्वितीय रनरअप रापो मधेपुरा रहे तथा सबसे ज्यादा आवदेन रापो सहरसा के थे। उपरोक्त स्मार्ट बिहार हेकेथान 2024 त्रि दिवसीय कार्यशाला का संचालन संस्थान के मनीष कुमार दास के द्वारा किया गया। जिसमें संस्थान के व्याख्याता गण प्रो. सुरेन्द्र प्रसाद, प्रो. बिन्देश्वर पंडित, प्रो. यशोदा पंडित, प्रो. विकास कुमार, प्रो. नवनीत कुमार, प्रो. संजीत कुमार, प्रो. मुतंजीर आलम, डा. श्याम कुमार साफी, प्रो. मनीष कुमार दास, प्रो. प्रियंका कुमारी, प्रो. किशलय कुमार केशव, प्रो. मो. आदिल, प्रो. जय चन्द्र कुमार एवं कर्मचारी नेहा प्रिया, रवि कुमार गाड़ा, अमित कुमार गुप्ता, रीमा कुमारी, रूची कुमारी, सुभाष कुमार, मजीदा खातुन, गजेन्द्र प्रसाद मंडल, सत्येन्द्र कुमार सिंह तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें