लुट की योजना बना रहे 2 अपराधी को मुरलीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया। 1 भागने में कामयाब।

 फाइनेंस कर्मी को लुटने की योजना बना रहे  2 अपराधी गिरफ्तार 


कोशीतक/ मुरलीगंज मधेपुरा 


मुरलीगंज थाना अन्तर्गत फाइनेंस कर्मी के विरूद्ध बढ़ते अपराध को रोक थाम हेतु एसपी संदीप सिंह के निर्देश के आधार पर सक्रिय अपराधकर्मी एवं स्मैकर के विरूद्ध टीम बनाकर लगातार छापामारी किया जा रहा था। इसी दौरान मंगलवार को दिन के करीब 11:45 बजे गुप्त सूचना मिली की कोल्हायपट्टी का सक्रिय अपराधकर्मी दामोदर यादव का पुत्र सूरज कुमार अपने अन्य दो साथी के साथ भेलाही पुल के पास घने बगीचे में किसी फाइनेंस कर्मी से लूट-पाट की घटना को अंजाम देने के फिराक में है। सूचना के मिलते ही एसआई अजय कुमार, सिपाही मुन्ना कुमार, रंगलाल कुमार, गृहरक्षक दिनेश प्रसाद यादव, अमोद कुमार, विजय कुमार के साथ कोल्हाय पट्टी चौक से होकर भेलाही बेंगा नदी पुल के आगे शंभू यादव के आम के बगीचा के पास समय करीब 12:30 बजे पहुंचा की पुलिस गाड़ी को देखकर तीनों अपराधकर्मी भागने लगा। पुलिस बल के सभी सदस्यों के द्वारा भागते हुए तीनों अपराधकर्मी को पीछा किया। जिसमें दो अपराधकर्मी को पकड़ा लिया। पकड़े गए अपराधी ग्वालपाड़ा के टेमा टोला वार्ड नंबर 1 निवासी मो. जहीर का पुत्र 24 वर्षिय मो. मन्नान और वार्ड नंबर 5 के सर्वेंद्र प्रसाद यादव का 23 वर्षिय पुत्र रत्नेश कुमार उर्फ बंटी शामिल हैं। तलाशी में एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोटर साइकिल, एक मोबाइल बरामद किया। रत्नेश कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है। उसके उपर ग्वालपाड़ा थाना में 3, मुरलीगंज में 2 मामला दर्ज है।

मुरलीगंज से अंशु भगत की रिपोर्ट 

Post a Comment

أحدث أقدم