जन सुराज के बुद्धिजीवियों की एक बैठक राम जानकी ठाकुरबाड़ी में संपन्न।

Dr.I C Bhagat
0

 जन सुराज के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की एक बैठक राम जानकी ठाकुरबाड़ी 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर प्रखंड स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी सिंहेश्वर में जन सुराज के बुद्धिजीवियों की एक बैठक संवाद सारथी आई सी भगत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष सह राम जानकी ठाकुरबाड़ी के कोषाध्यक्ष सह श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य श्री अरविन्द प्राण सुखका ने कहा पहली बार एहसास हो रहा है कि कोई पार्टी लोगों को समृद्ध करने के लिए एक विचार के साथ आगे आ रही है। इसके सुत्रधार प्रशांत किशोर का जो विजन शिक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि पर दिखाई पड़ता है। वह किसी पार्टी के पास नही है। सिंहेश्वर लायंस क्लब के सचिव संजीव कुमार भगत ने कहा बिहार गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी के कारण बदहाल है। कोई नई सोच के साथ गरीबी, बेरोजगारी, और बच्चों को शिक्षित करने की बात करता है। तो समाज को उस सोच के साथ आना चाहिए। मुकेश कुमार ने कहा जब हम पिछले 30 साल से बिहार का शासन देखे तो हम ठगा ठगा सा महसूस करते हैं। जंगल राज के बाद नितिश का 5 छोड़ दे तो व्यवस्था में कोई बदलाव नही हो रहा है। लोग घर परिवार छोड़ कर बाहर कमाने जाता है। बच्चों को सही से शिक्षा नही मिला रहा है। इसलिए नई सोच के साथ एक नई मजबूत समाज के निर्माण में आगे आने का अवसर है। मौके पर मुकेश कुमार, छोटेलाल साह,  हर्षराज, अमरदीप कुमार, शंभू यादव, प्रेमकुमार, महेंद्र प्रसाद यादव, बुचेंदर यादव, गंगा प्रसाद यादव, सिंटु कुमार, सौरभ कुमार, हेमंत कुमार, सन्नी कुमार, रवि कुमार गुप्ता, सरोज कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner