आरक्षी केंद्र सिंहेश्वर में झंडोत्तोलन करते एसपी संदीप सिंह

 आरक्षी केंद्र सिंहेश्वर में झंडोत्तोलन के बाद एसपी , डीएम 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


15 अगस्त को 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आरक्षी केंद्र सिंहेश्वर में आरक्षी अधीक्षक संदीप सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के ही दिन हम स्वतंत्र हुए हैं। और यह स्वतंत्रता हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान के बाद मिली है। जिसमें उनकी आम भूमिका और उनके सफल नेतृत्व का परिणाम ने हमें आजादी दिलाई है। और आजादी के बाद देश की विधि व्यवस्था की जिम्मेवारी हम  जो पहने हुए है इस वर्दी को मिली है। और यह वर्दी पहनने से पहले हमें स्वतंत्रता संग्राम के विषम परिस्थितियों को याद दिलाती है। उन्होंने कहा पुलिस शब्दों का एक विषेश महत्त्व है। पुलिस के प से पुरूषार्थ होता है। ल से लिप्सा रहित और से से सहयोगी यानी जिसमें पुरुषार्थ हो वह किसी भी लिप्स से रहित हो और वह सभी का सहयोगी हो उसे ही पुलिस कहते हैं। जो हमारी व्यवस्था को मजबूती देता है। उन्होंने कहा पुलिस  की कई तरह की जिम्मेवारी है। कोई भी बड़ा इवेंट अच्छी तरह अगर निकल जाता है। तो उसे लोग उस इवेंट के पिछे छुपी मेहनत को नहीं देख पाते हैं। पुलिस का पार्ट आंतरिक सुरक्षा में भी और आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा जिस प्रस्थितियों में हम काम करते हैं वह काबिले तारीफ है। उसको बयान करने के लिए हमारे पास कोई शब्द नहीं है। साथ  ही सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। मौके पर डीएम विजय प्रकाश मीणा, एएसपी प्रवेंद्र भारती, डीएसपी मनोज मोहन, मधेपुरा थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, उप समाहर्ता नजारत पंकज घोष सहित कई थानाध्यक्ष और आरक्षी शामिल थें।





Post a Comment

और नया पुराने