पटोरी मुखिया जय कृष्ण रजक उर्फ बौआ बने राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष।

Dr.I C Bhagat
0

 

बौआ रजक बने राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


नगर पंचायत सिंहेश्वर में राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ की एक बैठक किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 2 सितंबर को राज्य कार्यालय पटना से किसानों की 14 सुत्री मांगों को लेकर राज्यपाल भवन तक मार्च निकाला जायेगा। जिसमें सभी प्रखंड और पंचायत स्तर से अधिक से अधिक की संख्या में भाग लेने की अपील की। साथ ही सिंहेश्वर राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष के लिए राय जवाहर ने पटोरी पंचायत के मुखिया जय कृष्ण रजक उर्फ बौआ रजक के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया। वही वहा उपस्थित लोगों ने नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को फुल मालाओं से लाद दिया। मौके पर राजेंद्र यादव, संजय कुमार सिंह, भुवनेश्वरी यादव, पंचानन यादव, सिकंदर ऋषिदेव, प्रभाष यादव, जयकांत कुमार, राकेश कुमार सिंह, मो. लुकमान आलम, सत्यानंद सुमन, अरूण कुमार, गोपाल साह, नागेंद्र झा, ओम कुमार, पिंटु कुमार, हरिश्चंद्र राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner