कोशीतक / सिंहेश्वर मधेपुरा
मंगलवार को महागठबंधन की एक बैठक श्रीकृष्ण मंदिर परिसर गौशाला में प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राजद नेताओ ने सरकार के विरोध के खिलाफ जमकर आग उगला। उन्होंने भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, आरक्षण पर सरकार को घेरा। इस अवसर पर विशेष अतिथि सदर विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर यादव ने कहा सम्प्रदायिक, नफरती ताकते भाजपा नीति सरकार जो केंद्र में बैठी है। हजारों साल से सताए गए पुरखों के संतानों के खिलाफ आज भी साजिश कर रहे हैं। दलितो आदिवासियों में वर्गीकरण कर इनकी शक्ति को तोड़कर के आरक्षण छिनने की है। जिस प्रकार से क्रीमी लेयर लगाकर ओबीसी में इन्होंने साजिश किया है। भ्रष्टाचार चरम पर है, तानाशाही थोपी जा रही है। एक-एक नागरिक अधिकार समाप्त किए जाते हैं। स्कूली बच्चों के किताब से प्रस्तावना को गायब किया जा रहा है। संविधान विरोधी शक्तियों का मनोबल बढ़ा है। तो ऐसी स्थिति में आज देश की आवम को मधेपुरा सहित संपूर्ण राज्य की जरूरत है। इन तानसाही के खिलाफ उठ खड़े हो। जो नाफरमानगी है। भ्रष्टाचार है। अपराध है वह चरम पर है। तो इसके खिलाफ एक चरणबद्ध आंदोलन शासन सत्ता के खिलाफ होगा। अंचल से लेकर राज्य मुख्यालय तक भ्रष्टाचार है। परिमार्जन है, मोटेसन है, जमाबंदी है, यह जब विभाग के मंत्री ही भ्रष्टाचार को स्वीकार कर रहे हैं। और बेशर्म सरकार फिर भी कुछ कर नहीं रही है। तो जनता को अवाम को मधेपुरा सहित संपूर्ण बिहार के अवाम को अपने हाथ में संघर्ष की बागडोर है और संघर्ष के बाद यह दुष्ट शासन को समझाना पड़ेगा सीखना पड़ेगा और उसको जगह पर लाना पड़ेगा। सारे नागरिक अधिकारो को वापस करो नही तो सिंहासन खाली करो। मौके पर देव किशोर यादव, नजीमुद्दीन नोरी, गणेश मानव, रामचंद्र दास, परमेशरी विद्याधर, मुखिया रामकृष्ण यादव, महिला जिलाध्यक्ष रागिनी रानी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता भारती, युवा जिलाध्यक्ष अनिता कुमारी, ज्योतिषना कुमारी, विश्वनाथ विकास, मो. इरफान, नगर अध्यक्ष आलोक मुन्ना, पप्पु यादव, जोगिंदर राम, पंकज यादव, भारत भूषण, अर्जुन यादव, पवन मुखिया, मंजेश विक्रम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें