नदी के उस पार मां को खाना पहुंचाने जा रहे युवक की नदी में डुबने से मौत।

 

नदी के किनारे खड़े होकर शव मिलने का इंतजार करते 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


मधेपुरा जिला के सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ भातु टोला में शनिवार को नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव दूसरे दिन रविवार को नदी से बाहर निकाला जा सका। मृतक साहुगढ 2 पंचायत के भातु टोला वार्ड नंबर 6 निवासी प्रकाश राम के 26 वर्षिय पुत्र पवन कुमार है।  घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत मृतक के बड़े भाई छेदन राम ने बताया कि शनिवार को उनकी मां साहुगढ़ नदी के दूसरे तरफ धान रोपाई कर रही थी। शव का पोस्टमार्टम के लिए जाने की तैयारी करते पुलिस 

उनका छोटा भाई पवन राम दिन के लगभग 1.30 बजे मां को खाना देने नदी को तैर कर जा रहा था। नदी में अधिक पानी होने के कारण वह डूब गया। शनिवार को देर  शाम पर स्थानीय लोगों की मदद से उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार को दोबारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से फिर खोजबीन शुरू किया गया। लगभग 11.15 बजे घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर आगे लोगों ने उसके लाश को नदी में बहते देखा। जिसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। शव मिलने की जानकारी सदर थाना को दी गई। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल लाया गया।

नदी में पानी अधिक होने से हुआ हादसा।

यहां नजदीक में पुल नहीं है, जिसके कारण लोग तैर कर नदी पार करते हैं। इस वजह से हमेशा डूबने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यहां सरकारी नाव की व्यवस्था की जाए। ताकि लोग आसानी से दूसरी तरफ जा सके। इस बाबत सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



Post a Comment

أحدث أقدم