सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। सच्चे मन से जो बाबा को पूजते हैं उनकी होती है मनोकामना पुर्ण।

 बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव की पुजा के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़ 


कोशीतक/ आलमनगर मधेपुरा 


सावन की तृतीय सोमवारी को आलमनगर का प्रसिद्ध सर्वेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लगभग 80 हजार से ज्यादा लोगों ने सर्वेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान आलमनगर मुख्य बाजार से सर्वेश्वर नाथ जाने वाली सड़कों पर अहले सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। वही मंदिर के गर्भगृह में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कराया। इस दौरान भीड़  के कारण कई बार मंदिर के गर्भगृह में अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा। अहले सुबह लगभग साढ़े 3 बजे से ही सर्वेश्वर नाथ का कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा सर्वेश्वर नाथ पर जलाभिषेक के बाद बाहर निकलते श्रद्धालु 

इस दौरान लगभग 10 हजार से ज्यादा डाक बम ने भागलपुर के महादेवपुर घाट से गंगाजल भरकर सर्वेश्वर नाथ को जल अर्पण किया। वही हजारों लोगों ने मोटरसाइकिल से जल लेकर बाबा सर्वेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान डाक बम का स्थानीय लोगों ने जगह जगह स्वागत कर उन्हें राहत पहुंचाई खासकर स्थानीय नवयुवक ने  भोले बाबा सर्वेश्वर नाथ को जलाभिषेक किया। ज्ञात हो कि आलमनगर का प्रसिद्ध सर्वेश्वर नाथ मंदिर में सावन की सोमवार को लेकर लोगों की आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ता है। क्योंकि लोगों की आस्था बाबा  सर्वेश्वर नाथ के प्रति ऐसी है कि जो भी लोग सच्चे मन से अपनी मुरादे मांगते हैं। उनका मुराद अवश्य पूरा होता है। प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर में सुरक्षा की व्यवस्था अहले सुबह से ही तैनात थे। वाहनों की लंबी कतार को देखते हुए वाहन को हाईस्कूल के मैदान में लगाने की व्यवस्था की गई थी। वही दुकानों को भी मैदान में लगाया गया था। जिससे श्रद्धालुओं को आने जाने में व्यवधान न पड़े। वही इस दौरान आलमनगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि सावन की तृतीय सोमवारी को लेकर भक्तों को किसी तरह का परेशानी ना हो इसके लिए प्रशासन की पैनी नजर रखी जा रही है ।

आलमनगर से कन्हैया महाराज की रिपोर्ट 

Post a Comment

أحدث أقدم