बिहारीगंज सलोनी कला में गोली लगने से जदयू नेता एवम मुखिया प्रतिनिधि घायल।

 गोली के छर्रा से निकली बारुद से जलने का निशान 


कोशीतक/ बिहारीगंज मधेपुरा 


बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरौनी कला में रविवार को रात्रि लगभग 10 बजे सरौनी चौक से घर जाने के दौरान जदयू नेता सह मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार उर्फ मुन्ना पर अपराधियों ने गोली चलाई। लेकिन मुन्ना बाल बाल बच गया और गोली उसके बाई हाथ में लगी,  बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। घायल सरोनी कला जदयू नेता मुकेश कुमार उर्फ मुन्ना 


बाएं हाथ पर छर्रा लगने से हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। और गोली शरीर को छूकर निकल गया। थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया की जानकारी मिली है पुलिस जांच कर रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم