लालपुर में नहर टूटा, कई एकड़ फसल प्रभावित

 

नहर टुटने से कई एकड़ फसल बर्बाद, दो माह में 5 बार टुटा नहर 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


लालपुर सरोपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 13 में काली चौक के समीप नहर का बांध टूटने से 40 एकड़ से अधिक खेत में लगी फसल बर्बाद हो गया। साथ ही कई घरों में नहर का पानी चला गया। नहर को टूटे लगभग 24 घंटे से अधिक हो गया है। लेकिन इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को नहीं है। जिसके कारण लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। किसान मुट्ठी मंडल, बालेश्वर मंडल, टूना मंडल, विंदेश्वरी मंडल आदि ने बताया कि रविवार की करीब सुबह 10 बजे नहर में अचानक पानी बढ़ जाने के कारण नहर का बांध टूट गया। इसमें अरविंद राजभर, रविन्द्र राजभर, राजकुमार मंडल आदि के घर में पानी चला गया। टूटे हुए नहर को ग्रामीणों ने अपने स्तर से बंद कर दिया। लेकिन पुनः दूसरी बार कुछ दूर  स्थित सायफन के समीप नहर दोबारा टूट गया। नहर टूटने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा नहर के ठेकेदार सहित कई जनप्रतिनिधियों को दिया लेकिन किसी ने सुधि नहीं ली। दूसरी जगह बांध टूटने के कारण खेत में लगे  फसल, पटुवा, धान सहित कई अन्य फसल डूब गया। किसान सरयुग यादव, घुटर मंडल, बिंदेश्वरी मंडल ने बताया कि पिछले महीने ही बड़े जोर शोर से नहर की सफाई और नहर के बांध को मजबूत बनाने का काम सम्पन्न हुआ है। काम हो जाने के बाद लघु एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा नहर का निरीक्षण किया गया। बावजूद इसके नहर टूट गया इससे समझा जा सकता है की नहर की कैसी सफाई हुई होगी। वहीं किसान बिनोद मंडल, कारी मंडल, मुकेश कुमार ने बताया कि नहर की सफाई के नाम पर महज औपचारिकता पूरी की  गई थी। इस तरह लगभग 2 माह में नहर  टुटने की पांचवीं घटना है। वहीं लघु एवं सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता लक्ष्मण कुमार ने बताया कि उन्हें नहर टूटने की जानकारी मिली है। बांध को जोड़ने का काम किया जा रहा है। वहीं अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि नहर टूटने की सूचना के आलोक में काम कर टूटे हुए बांध की मरम्मत कर दी गई है। और नहर को मुख्य धारा से जोड़ दिया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने