विद्यालय जा रहे शिक्षा सेवक को अपराधी ने गोली मार कर किया घायल। जेएनकेटी में चल रहा इलाज।

 

बाईक सवार अपराधियों ने पेट में मारी गोली। 
शिक्षा सेवक को अपराधियों ने मारी गोली हुआ आर पार 


कोशीतक/ ग्वालपाड़ा मधेपुरा


सिंहेश्वर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में गोली से घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। इस बाबत घायल ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के साहपुर फुलवरिया वार्ड नंबर 13 निवासी शिक्षा सेवक बिनोद कुमार के चाचा शिक्षक लालू कुमार भारती ने बताया कि उसका भतीजा एनपीएस भवरा टोला साहपुर में शिक्षा सेवक के पद पर कार्यरत है। वह अपने बाइक से विद्यालय जा ही रहा था कि रास्ते में विद्यालय से लगभग पांच सौ मीटर दूर सिंधवारी गांव में नहर पर पूर्व से घात लगाए अपराधी ने गोली मार दी। और भवरा टोला की ओर भाग गए। गोली से घायल युवक गोली लगने के बाद अपने होंसला को समेटते हुए वहा से दौड़ते हुए सिंधवारी बस्ती पर पहुंचा। जहां स्थानीय लोगों ने परिजन व पुलिस को सूचना देने के साथ- साथ घायल को सीएचसी ग्वालपाड़ा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर उपचार के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। जहा घायल का इलाज चल रहा है। गोली पेट में लगी पिछे से निकल गई। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली मारने की सूचना पर स्थल पर पहुंच छानबीन की गई। जबकि घायल से घटना की जानकारी भी ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Post a Comment

और नया पुराने