नगर पंचायत कार्यालय में झंडोत्तोलन करते अध्यक्षा पुनम देवी
नप कार्यालय में उमड़ी उच्च और मध्य विद्यालय की छात्राओं की भीड़
कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
नगर पंचायत सिंहेश्वर के नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम देवी ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर बालिका मध्य विद्यालय के बच्चों की लंबी लंबी कतारें देखते ही बनती थी। झंडोत्तोलन के बाद मध्य विद्यालय के छात्राओं ने राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत गा कर माहोल को राष्ट्रीय प्रेम के रंग में रंग दिया। कतारबद्ध बालिका मध्य विद्यालय सिंहेश्वर की छात्राएं
इस अवसर पर प्रमुख इस्तियाक आलम, उप प्रमुख मुकेश यादव, बीडीओ आशुतोष कुमार, सीओ नवीन कुमार, थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम, सीएचसी प्रभारी डा. रविन्द्र कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी राजकुमार कुशवाहा, नगर पंचायत सिंहेश्वर के पार्षद शंकर चौधरी, रंजु देवी, इंद्रजीत ऋषिदेव, रंजीत सिंह, प्रदीप राम, विंदेश्वरी राम, बजरंग कुमार, आफताब अहमद, रंजीत शर्मा, देवेश राम, रोहित कुमार, लेखापाल रिशु आनंद, जेई आशिश कुमार, पुर्व जीप सदस्य दिनेश कुमार यादव, निर्मल चौधरी, विमल चौधरी, शंकर चौधरी, पंसस अर्जुन आलोक, जयकांत कुमार, राजु सिंह, अंकु सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद चौधरी, पुर्व सरपंच राजीव कुमार बबलू, व्यापार संघ के महासचिव अशोक भगत, राजेश गुप्ता, राकेश सिंह, बबलू यादव, अनिल यादव, दीपक यादव, मनोज यादव, पवन सिंह, अशोक साह, सहित सैकड़ों गणमान्य शामिल थे।
एक टिप्पणी भेजें