भाजपा मंडल सिंहेश्वर कार्य समिति की बैठक संपन्न।

 

भाजपा के मंडल कार्य समिति की बैठक करते कार्यकर्ता।


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


 भाजपा मंडल कार्यालय में भाजपा मंडल कार्य समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। मंच संचालन भाजपा आई टी सेल जिला संयोजक सुभाष चौहान ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मधेपुरा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता आपस में मिलकर कार्य करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में मदद करें। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। मुख्य अतिथि प्रभारी विजय चौधरी उर्फ खोखा बाबू ने कहा की बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ता को नाम से सभी पहचाने ऐसे काम करे। अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है। हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ बूथ को जिताना है। क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता इस लक्ष्य को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना है। हम सभी को गर्व है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, के कार्यकाल के  वर्ष पूर्ण होने पर देश का मान सम्मान देश विदेश में बढ़ा है। जिला महामंत्री अभिषेक साह ने कहा कि चलाई जा रही योजनाएं जन जन तक पहुंचाने के लिए हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य करे। अनुसूचित जाति मोर्चा विनोद सरदार ने संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर  जिला मंत्री सुरेश यादव किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम पुकार सिंह अनुसूचित जाति जिला संयोजक विनोद कुमार सरदार सिंहेश्वर मंडल प्रभारी विद्यानंद साह,  पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रभाष चौपाल, जिला आईटी सेल संयोजक सुभाष चौहान, पंमपोल यादव उपाध्यक्ष राजू राजा, हीरा कुमार, अरुण आनंद, राजीव रंजन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मालिक झा, मंडल आईटी सेल संयोजक रजनीकांत सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख सुरेश मंडल, रामा शंकर तिवारी, दिलखुश कुमार, बलराम राम, अमन सिंह, हरि साह, अंटू कुमार, योगेन्द्र ऋषिदेव, बलराम मंडल, उपेन्द्र साह, विकास कुमार, गौरी राम, शिव शंकर चौहान, धनेश्वर राम, गोतम राणा, शांति देवी, मुन्नी देवी, माला देवी, पूनम देवी, रीता देवी, बीरो देवी, प्रतिमा देवी, लाल मेन देवी, महारानी देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

Post a Comment

और नया पुराने