कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना के निर्देश पर पंचायत वन महोत्सव के तहत् ग्राम पंचायत की आम जमीन एवं सभी वार्डों में 3 अगस्त से एक सप्ताह तक विशेष कार्यकम आयोजित कर जन प्रतिनिधियों को सम्मिलित करते हुए वृहत् स्तर पर वृक्षारोपण करने हेतु निर्देशित किया गया। इनमें बड़े एवं पारंपरिक वृक्षों तथा बरगद, पीपल, नीम, महुआ या फलदार वृक्ष यथा आम, इमली इत्यादि को प्रोत्साहित किया जाना है।पंचायत वन महोत्सव के तहत पौधा लगाते अधिकारी व जनप्रतिनिधि
इस निर्देश के अनुसार जिला परिषद् अध्यक्ष मंजु देवी, उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अवधेश कुमार आंनद एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा मुरलीगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत जोरगामा में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी मुरलीगंज, अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, ग्राम पंचायत मुखिया एवं पंचायत स्तरीय सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्य किया गया। इसके अतिरिक्त इनके द्वारा मधेपुरा प्रखंड के मधुबन ग्राम पंचायत में भी वृक्षारोपण कार्य किया गया। अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी/प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव एवं अन्य कर्मियों के सहयोग से वृक्षारोपण का कार्य किया गया। मौके उप समाहर्ता जिला नजारत पंकज घोष, श्वेत कमल बौआ, कार्यक्रम पदाधिकारी भोला दास, सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
إرسال تعليق