हर घर तिरंगा के निमित सिंहेश्वर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

 भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंहेश्वर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मंगलवार  को बीजेपी के  कार्यकर्ताओं ने सिंहेश्वर मंडल में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा सिंहेश्वर के गांधी पार्क से प्रखंड कार्यालय होते हुए शर्मा चौक पेट्रोल पंप होते हुए दुर्गा चौक और उसके बाद सिंहेश्वर मंदिर में समापन की गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व बीजेपी के मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक व जिला अध्यक्ष दीपक कुमार ने किया। इस बाबत दीपक कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का प्रयास है। बीजेपी जिला महामंत्री अभिषेक साह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की आन बान शान के लिए कुर्बान होने वालों को नमन करने का मौका देता है।तिरंगा लेकर बाजार भ्रमण करते भाजपा कार्यकर्ता 

भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक श्री सुभाष चौहान ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का एक प्रयास है। तिरंगा यात्रा में अनुसूचित जाति जिला संयोजक विनोद कुमार सरदार, महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण ऋषिदेव, पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रभाष चौपाल, जिला आईटी सेल संयोजक सुभाष चौहान, मंडल महामंत्री पंमपोल यादव, उपाध्यक्ष हीरा कुमार, अरुण आनंद, राजीव रंजन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौरव झा, मंडल आईटी सेल संयोजक रजनीकांत सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख सुरेश मंडल, रामा शंकर तिवारी, दिलखुश कुमार, बलराम राम, अमन सिंह, हरि साह, अंटू कुमार, योगेन्द्र ऋषिदेव, बलराम मंडल, उपेन्द्र साह, विकास कुमार, गौरी राम, संजय चौधरी, रंजीत पासी, साजन पासी, गुलाब कुमार, चंदन कुमार, रितु कुमार, आशीष कुमार, धीरज कुमार वर्मा, संजय कुमार, अखिलेश कुमार, विजय साह, अरुण आनंद, दीपक कुमार, चंदन कुमार, प्रभास कुमार, सुनील कुमार, अरुण कुमार राम, शिव शंकर चौहान, धनेसर राम, गोतम राणा, शांति देवी, मुन्नी देवी, माला देवी, पूनम देवी, रीता देवी, बीरो देवी, प्रतिमा देवी, लाल मेन देवी, महारानी देवी एवम सिंहेश्वर के देशप्रेमी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Post a Comment

और नया पुराने