कोशीतक/ उदाकिशुनगंज मधेपुरा
शुक्रवार को शिक्षक मंटु कुमार को शिक्षिका के घर खाना के के दौरान अपराधियों के द्वारा अपहरण कर लिया गया था। जिसमें उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष ने मामला दर्ज करते नामजद 7 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में मालूम हुआ कि मंटु कुमार की लाश सहरसा जिला के बसनही थाना के ग्राम-बैठ मुशहरी के पक्की सड़क पर से बसनही थाना द्वारा बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया की शुक्रवार को संध्या 9 बजे के करीब मध्य विद्यालय, विषहरिया वार्ड नंबर 4 ग्वालपाड़ा निवासी स्व. श्याम लाल राम के पुत्र शिक्षक मंटु कुमार उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत मध्य विद्यालय, विषहरिया के निवासी स्व. अवधेश यादव की पत्नी रंजु देवी उर्फ रंजू कुमारी घर पर खाना खाने के क्रम में अपराधकर्मियों द्वारा मंटु कुमार को जबरदस्ती मारपीट करते हुए हथियार के बल पर अपहरण कर लिया गया। जिसके आलोक में उसके भाई संटु कुमार के आवेदन के पर उदाकिशुनगंज थाना कांड संख्या 288/24, 24.08.24 धारा-137(2)/ 140(3)/62 बीएनएस के तहत प्रा.अभि. 01. जनेश्वर यादव पे. बिलो यादव एवं अन्य 17 प्राथमिकी नामजद अभियुक्तों तथा अन्य अज्ञात के विरूद्ध अपहरण का कांड दर्ज कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष उदा विनोद कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मी का एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के प्राथमिकी नामजद 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया हैं। जिसके बाद ज्ञात हुआ है कि अपहृत मंटु कुमार का शव सहरसा जिला के बसनही थाना के ग्राम-बैठ मुशहरी के पक्की सड़क पर से बसनहीं थाना द्वारा बरामद अन्त्य परीक्षण जांच कराया गया हैं। तथा मामले में फरार अभियुक्त्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार उम्र-करीब 34 वर्ष पिता स्व. योगेन्द्र प्रसाद यादव, धर्मेन्द्र कुमार उम्र 36 वर्ष पिता दुआ लाल यादव दोनों रही टोला ग्वालपाड़ा वार्ड नंबर 01, दुख भजन यादव उम्र करीब 35 वर्ष पिता दुआ लाल यादव, विनोद कुमार उम्र-करीब 48 वर्ष पे. बनेश्वर यादव दोनों. विष वाड़ी वार्ड नंबर 04, रंजना देवी उम्र करीब 52 वर्ष पति-जनेश्वर यादव, चंपा देवी उम्र-करीब 42 वर्ष पति-स्व. महेश्वर यादव, निलमणि देवी उर्फ निलमणि कुमारी उम्र करीब 21 वर्ष पति सोनू कुमार उर्फ बिजली देवी, को तीनों सा. विष वाड़ी वार्ड नंबर 03 थाना-ग्वालपाड़ा जिला-मधेपुरा शामिल हैं। छापामारी दल में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष ग्वालपाड़ा रविकुमार पासवान, एसआई जितेन्द्र ठाकुर, सआई अजित कुमार, एसआई राजेश चौधरी, प्रशिक्षु दरोगा अमृता कुमारी और थाना के सशस्त्र बल एवं कर्मी।