हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एनसीसी 17 बिहार बटालियन के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूक करती एनसीसी  की टीम 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


हर घर तिरंगा अभियान ट्रीप नंबर 28 शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय मधेपुरा 17 बिहार बटालियन एनसीसी सहरसा के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम हर घर तिरंगा, घर घर झंडा तिरंगा अभियान का शुरुआत प्राचार्य रमेश कुमार रमन, केयरटेकर अमृता कुमारी, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव डा. संतोष कुमार स्काउट गाइड डा. राजेश नंदन, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ मधेपुरा के कोषाध्यक्ष शैलेश चौरसिया, द्वारा एनसीसी के सभी छात्राओं को शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च विद्यालय से प्रभात फेरी को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। और प्रधानाचार्य रमेश कुमार रमन ने बताया कि हर घर झंडा हर घर तिरंगा के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। अमृता कुमारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम लोग संकल्प लेकर हर-हर झंडा हर घर तिरंगा देश की मान सम्मान और देश के पुरखों के याद में हम लोग धूमधाम से हर घर में तिरंगा फहराने का काम करें। वही जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव ने बताया कि एनसीसी परिवार राष्ट्रीय एकता के मिसाल हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। और जागरूकता फैलाने का काम करते हैं। वहीं शैलेश कुमार चौरसिया ने  बताया कि हमारे देश के ऊर्जावान नौनिहाल मेधावी छात्राओं ने समाजवादी की धरती से जिले का नाम रोशन करने का काम किया है। और आज हम लोगों को काफी खुशी हो रही है कि हर घर तिरंगा अभियान का शुरुआत 17 बिहार बटालियन सहरसा के कमान पदाधिकारी सहरसा के दिशा निर्देश में एनसीसी परिवार राष्ट्र की गौरव इतिहास को बरकरार रखते हुए चाहे आपदा हो चाहे नशा मुक्ति अभियान हो चाहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान हो एवं हर अभियान में व्हाट्सएप कर हिस्सा ले रहे हैं। या बहुत ही गौरव की बात है।घर घर जाकर तिरंगा अभियान के लिए जागरुक करती अमृता कुमारी 

 खास कर 17 बिहार बटालियन एनसीसी सहरसा राष्ट्र की गौरव एकता मिसल कायम करने के लिए अग्रसर हैं। इस कार्यक्रम के लिए उत्साहित करने वाले में जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा, जिला शिक्षा पदाधिकारी मो. सईद अंसारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, उप विकास आयुक्त अवधेश कुमार आनंद एवं शिक्षक संगठन के सभी सदस्यों विद्यालय परिवार का अहम योगदान रहा। आज मधेपुरा के विभिन्न मोहल्ला घूम-घूम कर एनसीसी के छात्राओं ने हर घर तिरंगा के लिए जागरूक किया। इसमें बढ़-चढ़ विद्यालय परिवार के सभी  साथियों का सहयोग रहा है। साथ ही मधेपुरा के महान नागरिक एनसीसी के अनुरोध को स्वीकारा और हर घर तिरंगा लगाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

और नया पुराने