स्नान के दौरान डुब्बी घाट में एक के डुबने की आशंका।

 

वृद्ध सुबोध मेहता के लाशा को खोजने का प्रयास करते एसडीआरएफ 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


प्रखंड क्षेत्र के पटोरी पंचायत स्थित डूबी घाट में स्नान करने के दौरान एक 69 वर्षीय वृद्ध नदी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन वृद्ध सुबोध मेहता का पता नहीं चल सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे वे अपने घर वार्ड नंबर 4 से डूबी घाट नहाने गए थे। काफी देर बाद जब वे वापस नहीं आए तो लोगों ने नदी में ढूढने का प्रयास किया लेकिन नहीं मिल सका। इस बात की जानकारी जब सीओ नवीन कुमार को दी गई तो उन्होंने एनडीआरफ की टीम को घटना स्थल पर भेज कर वृद्ध सुबोध  मेहता को ढूढने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक वृद्ध को नहीं ढूंढा जा सका तब। वहीं लापता हुए वृद्ध के पुत्र राणा कुमार ने बताया कि वे सुबह 10 बजे डूबी घाट में नहाने आए थे। रोज की तरह वे आज भी नहाने रहे थें उसी दौरान पैर फिसलने के कारण गहरे पानी जाने के कारण नदी में डुब गए। उन्होंने बताया की काफी देर तक घर नही पहुंचने के कारण परिवार के लोगों को संदेह हुआ कि कहीं नहाने के दौरान डूब तो नहीं गया। स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन अब तक ढूंढा नहीं जा सका है।

Post a Comment

और नया पुराने