कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
जन सुराज अभियान के तहत बिहार की पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर मंगलवार को सहरसा जिले की अपनी पदयात्रा पूरी कर के मधेपुरा जिले में प्रवेश किया। इस दौरान उन्हे कई जगहों पर फूलों की माला, अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रशांत किशोर की पदयात्रा में बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ों के साथ कई जगहों पर आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। जन सुराज पदयात्रा का स्वागत करने के लिए जिले के 13 प्रखंडों से काफी संख्या में लोग आए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ भी देखने को मिली। जिले में प्रशांत किशोर ने लगभग 6 किलोमीटर तक पदयात्रा की।
पहले दिन 6 किलोमीटर की पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों के साथ चर्चा।6 अलग-अलग स्थान पर जन सुराज संवाद का आयोजन।
प्रशांत किशोर ने मधेपुरा जिले के तुनियाही, खोपैती में बने कैंप से स्थानीय लोगों के साथ चर्चा करने के बाद पदयात्रा की शुरुआत किया। पदयात्रा मधेपुरा नगर परिषद के महावीर मंदिर चौक, कर्पूरी चौक, पानी टंकी चौक, आजाद नगर चौक, खेदन बाबा चौक होते हुए रात्रि विश्राम के लिए मधेपुरा कॉलेज के निकट प्राइवेट लैंड में बने जन सुराज कैंप पहुंची, पहले दिन 6 किलोमीटर तक की पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों के साथ चर्चा और 6 अलग-अलग स्थान पर जन सुराज संवाद का आयोजन किया गया।प्रशांत किशोर की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब
जन सुराज पदयात्रा के क्रम में 16वें जिला मधेपुरा पहुंचे प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर बीते 22 महीनों से बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। 2 अक्टूबर 2022 को प्रशांत किशोर ने पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत की थी। पश्चिम चंपारण से शुरू हुई पदयात्रा शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा से होते हुए मधेपुरा पहुंची है। आने वाले दिनों में प्रशांत किशोर जिले के सभी प्रखंडों में पदयात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाएंगे और सही सोच रखने वाले लोगों को चुनकर समाज के सामूहिक प्रयास से बेहतर बिहार बनाने के लिए लोगों से चर्चा करेंगे।मधेपुरा में जन सभा को संबोधित करते जन सुराज के प्रशांत किशोर
अगर लालू यादव को 9वीं पास को मुख्यमंत्री बनाने की इतनी चिंता है तो आप कब अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचेंगे।
प्रशांत किशोर ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में नेताओं ने आपको इतना गरीब बना दिया है कि न आप अपने बच्चों के शरीर के लिए कपड़ा खरीद पा रहे हैं न ही चप्पल। सरकार ने बीमार इंसान के लिए न अस्पताल बनवाया है न ही गरीब आदमी को आज पेट भर खाना मिल पा रहा है। मगर इन में से किसी भी बात की चिंता आप लोगों को नहीं है। आज आप जात और धर्म पर वोट दे रहे हैं। लालू यादव को देखिए 9वीं पास अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने में लगे हैं और आप जात पात में उलझे हैं तो ऐसे में आपके हालात कैसे सुधरेंगे।
एक टिप्पणी भेजें