पुर्णिया के सांसद पप्पू यादव का गृह जिला मधेपुरा में हुआ भव्य स्वागत

 

 सांसद पप्पू यादव का अपने गृह जिला मधेपुरा में हुआ भव्य स्वागत 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


बीएन मंडल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का स्वागत सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सांसद बनने के बाद पहली बार मधेपुरा पहुंचे पप्पू यादव का लोगों को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूरे शहर का भ्रमण के बाद शाम लगभग चार बजे श्री यादव बीएनएमयू के ऑडिटोरियम पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने उनपर फूलों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में सांसद  श्री यादव ने कहा कि हमेशा बिहार की जनता राजनीति का शिकार रही है। राजनीतिक दुकान चलाने के लिए लोग विशेष राज्य और विशेष पैकेज की बात करते हैं। कहा कि बिहार को विशेष राज्य और कोसी-सीमांचल को विशेष पैकेज मिले यह उनकी पहली प्राथमिकता है। कोसी-सीमांचल में दो दर्जन से अधिक फैक्ट्री मक्का, मखान और फूड प्रोसेसिंग की आवश्यकता है। कोसी-सीमांचल से बाढ़ की मुक्ति और हाईडैम का निर्माण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस इलाके से डेढ़ करोड़ लोगों का पलायन रोकना होगा। इसके लिए इसी क्षेत्र में लोगों को रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाना होगा। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्ति के लिए अभियान चलाया जाएगा।

राम-जानकी अस्पताल होगा निर्माण।

श्री यादव ने कहा आमजनों के लिए निःशुल्क राम जानकी अस्पताल की शुरुआत करने जा रहे हैं। सभी जिला मुख्यालय में एक-एक अस्पताल का निर्माण करवाया जाएगा। जिसमें न्यूनतम दर पर मरीजों को सभी सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें फीस मात्र 11 रुपए, जांच 50 रुपए और दवा में 70 प्रतिशत तक छूट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोसी-सीमांचल के बगैर किसी की सरकार नहीं बने मैं ऐसा प्रयास करूंगा। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद थें।

Post a Comment

और नया पुराने