पीएचईडी मंत्री निरज कुमार बबलू बाबा सिंहेश्वर मंदिर पहुंचकर माथा टेका। श्रद्धालुओं के लिए पेय जल सहित कई सुविधाओं की दी सौगात।

 सिंहेश्वर में संवाददाताओं को संबोधित करते मंत्री श्री  नीरज बबलू 


कोशीतक/ सिंहेश्वर मधेपुरा


बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री नीरज कुमार बबलू और उनकी धर्मपत्नी पूर्व एमएलसी नूतन सिंह सिंहेश्वर बाबा मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंत्री श्री  बबलू ने बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में षोडशोपचार पुजा पुजारी विजेंद्र ठाकुर, अमरनाथ ठाकुर उर्फ लालबाबा, अजय ठाकुर, शंकर ठाकुर उर्फ रधु बाबा, पुरूषोत्तम ठाकुर के द्वारा कराया गया। बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में पुजा करते पीएचईडी मंत्री 

इस दौरान उन्होंने आगामी श्रावण और भादो मास में सिंहेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त शौचालय, स्नानागार और शुद्ध पेयजल की विशेष व्यवस्था करवाने की बात कही। मंत्री ने कहा कि बिहार में बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती है। जिसको देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए दो माह तक मंदिर के आसपास सुलभ शौचालय की विभिन्न जगहों पर व्यवस्था की जाएगी। बाबा सिंहेश्वर नाथ पर जलाभिषेक करते पीएचईडी मंत्री 

साथ ही महिलाओं और पुरुषों के स्नान के लिए मीनी जल मीनार से झरना लगा कर व्यवस्था की जाएगी। साथ ही आने वाले लाखों शिव भक्त के लिए पेय जल की आपूर्ति के लिए जगह जगह आरओ की व्यवस्था की जाएगी। तथा पुरे दो माह तक किसी भी श्रद्धालुओं को बोतल का पानी नही खरीदना पड़े ऐसी व्यवस्था होगी। मौके पर न्यास सदस्य विजय कुमार सिंह, मदन मोहन सिंह, बबलू ऋषिदेव, संजीव  ठाकुर, मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक, संजय पाठक, विष्णु शर्मा, आभाष आनंद, अभिषेक साह, भवेश सिंह, सुरेश यादव, विनोद सरदार, सुभाष चौहान, अरूण ऋषिदेव, राजेश दास, पंमपोल यादव, मंटु राम, रौशन कुमार मौजूद थें।

Post a Comment

और नया पुराने